{"_id":"5d9051508ebc3e93aa19294b","slug":"wall-collapse-in-fatehpur-woman-died-and-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बारिश में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बारिश में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर
Sun, 29 Sep 2019 03:36 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 29 Sep 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
मलबे में दबकर महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहपुर जिले में शनिवार रात घर गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना किशनपुर थाना क्षेत्र के मठेठा गांव की है। जानकारी के अनुसार रानी देवी (50) पत्नी स्व. रामकृपाल यादव अपनी बेटी प्रेमा देवी और बहू शीतल देवी, पौत्र हर्षित के साथ घर के अंदर सो रही थी।
बारिश के बाद अचानक पूरा घर भरभरा कर गिरा और नीचे सो रहे चार लोग मलबे के नीचे दब गए। आनन-फानन गांव के ग्रामीणों ने दौड़कर बेटी, बहू व पौत्र को सुरक्षित निकाल लिया। रानी देवी की मलबे में दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेश सिंह ने बताया कि घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी अंशुमान मिश्रा मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से सहायता देने का भरोसा दिया गया है।