फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heavy rainfall leads to low temperature but warmth will be remain as it is from 23 to 25

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के बाद गिरा पारा, 23 से 25 तक रहेगी गर्मी

Wed, 21 Jun 2017 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Wed, 21 Jun 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
Heavy rainfall leads to low temperature but warmth will be remain as it is from 23 to 25

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में सोमवार रात शुरू हुई बारिश मंगलवार सुबह तक जारी रही। पिछले 24 घंटे में उत्तरी दिल्ली के रिज और पीतमपुरा केंद्र पर सबसे अधिक क्रमश: 72 मिमी और 81 मिमी बारिश दर्ज हुई जो पूरे उत्तर पश्चिम भारत के किसी एक केंद्र पर हुई बारिश का रिकॉर्ड है।

विज्ञापन


मानक केंद्र सफदरजंग में 26.4 मिमी बारिश हुई। इससे तापमान में भी बड़ी गिरावट आई। न्यूनतम तापमान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल में भी 3-5 डिग्री तक सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।      
विज्ञापन


दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे 32.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री नीचे 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 62 से 100 फीसदी के बीच रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक भी एक मिमी से साढ़े आठ मिमी तक बारिश हुई। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के कारण रात को और सुबह मौसम बेशक खुशगवार रहा लेकिन दिन में निकली तेज धूप के कारण उमस भी रही। 

मौसम विभाग के अनुसार, जून में औसत बारिश 82.2 मिमी होती है, जबकि 20 जून शाम साढ़े पांच बजे तक 83.4 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि अभी इस महीने के दस दिन बाकी हैं।  

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को बादल छाए रहेंगे और कुछ दौर बारिश या बौछार पड़ सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है।


इसके बाद 22 जून को भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। लेकिन 23-25 जून के बीच बारिश की संभावना कम है। फिर 26 जून से बारिश की संभावना है।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed