फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   heavy rain in gurgaon disrupted electricity

बारिश ने किया आधे शहर में अंधेरा, सुबह 10 बजे तक गुल रही बिजली

Fri, 06 May 2016 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 06 May 2016 03:16 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in gurgaon disrupted electricity
- फोटो : अमर उजाला

साइबर सिटी में बुधवार आधी रात के बाद हुई हल्की बारिश से शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। आधे शहर में कई घंटे बिजली गुल रही। सेक्टर-39, सेक्टर-57, वजीराबाद, सुशांत लोक, साउथ सिटी और मानेसर क्षेत्र में रात करीब दो बजे से सुबह 10 बजे तक बिजली गुल रही।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले कई सालों से हल्की बारिश और तेज हवा के चलते यहां का पावर इंफ्रास्ट्रक्चर बेपटरी हो जाता है। जबकि निगम हमेशा दावा करता है कि अब ऐसा नहीं होगा। लोगों का कहना है कि रात में बिजली गुल होने से सुबह जलापूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन


वजीराबाद निवासी विजय का कहना है कि आएदिन बिजली परेशान कर रही है। रात दो बजे बिजली गुल होने के बाद लगा कि थोड़ी देर में आ जाएगी। मगर ऐसा नहीं हुआ। लोगों को रात जागकर काटनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह पानी नहीं आने से समस्या और बढ़ गई। बिजली निगम के दफ्तर में फोन किया गया मगर वहां से कोई रिस्पांस नहीं मिला। गांव झाड़सा निवासी राकेश ने कहा कि पिछले कई दिनों से बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे बिजली आने के बाद भी कई बार कट लगा।


वहीं राजेंद्र पार्क वालों को पिछले कई दिनों से बिजली कटौती की मार झेलनी पड़ रही है बारिश के बाद उनकी समस्या और बढ़ गई। वहीं इस्लामपुर, बादशाहपुर और मानेसर क्षेत्र में भी लगातार बिजली कटौती हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed