फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   heavy rain disrupted normal life in faridabad

राहत की बारिश बनी आफत, कल भी हो सकती है झमाझम बारिश 

Fri, 22 Sep 2017 08:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/फरीदाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला/फरीदाबाद Updated Fri, 22 Sep 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
heavy rain disrupted normal life in faridabad
- फोटो : अमर उजाला

औद्योगिक सिटी में शुक्रवार की झमाझम बारिश से सड़कें तालाब, नदी एवं टापू के रूप में नजर आईं। नगर निगम के तमाम दावों के बाद प्रस्तावित स्मार्ट सिटी की बारिश लोगों के लिए राहत कम एवं आफत अधिक नजर आई। सुबह से शुरू बारिश देर शाम तक नहीं थम सकी। ऐसे में शहरी जनजीवन खासा प्रभावित होकर रह गया। 

विज्ञापन


वर्किंग डे होने के कारण दुपहिया वाहन पर सवार नौकरी पेशा वर्ग भीगते भीगते तो कई बार रुकते हुए ऑफिस पहुंचता नजर आया। हालांकि, बारिश ने उस समय गति पकड़ी जब शहरवासियों के ऑफिस जाने का समय हुआ, ऐसे में नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा को जाने वाले अधिकतर लोग देरी से घरों से निकले। 
विज्ञापन


सुबह 8.30 बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई। सुबह 9.30 बजे बारिश ने रफ्तार पकड़ी। सेक्टर एवं कॉलोनियों में रहने वाले बच्चों ने बारिश के संग खूब मस्ती की। स्कूली बच्चे भीगते हुए घरों को पहुंचे। औद्योगिक क्षेत्रों में जलभराव के कारण काम ठप सा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से बारिश चलने के कारण मौसम सुहाना हो गया। आसमान में बादल छाए रहने एवं ठंडी हवा चलने से लोगों को राहत मिली। लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि शनिवार को भी बारिश हो सकती है।  

जगह-जगह भरा जलभराव, घरों में भी घुसा पानी 
जगह-जगह पर जलभराव के चलते शहर कई स्थानों पर तालाब एवं टापू बना नजर आया। लोगों के लिए पैदल निकलने का रास्ता नहीं बचा था। अधिकारियों के कार्यालय एवं निवास के सामने भी पानी भर गया। नेशनल हाइवे पर विभिन्न स्थानों पर पानी भरा होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही।

शहर के संतनगर, पर्वतिया कॉलोनी एवं निचले हिस्से में लोग बारिश के पानी को निकालने का जतन करते नजर आए। बारिश के कारण लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। लोग नगर निगम प्रशासन की व्यवस्था को कोसते नजर आए। नेशनल हाइवे पर अजरौंदा चौक के पास पानी भर जाने के कारण वाहन पानी में डूबे नजर आए।   
 
यहां जलभराव से बुरा हाल, सड़कें तरबतर 
हार्डवेयर चौक, जवाहर कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, नंगला रोड, संजय कॉलोनी, जनता कॉलोनी, सेक्टर-22, तीन नंबर, एक नंबर, सेक्टर 15, तिकोना पार्क में जलभराव के कारण लोगों के दुपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया था।

पैदल चलने वाले यात्रियों के भी पैर थम गए। नीलम-बाटा रोड पर सड़क कार्य के कारण मार्ग का बुरा हाल हो गया था। पानी भर जाने के कारण पैदल चलने के लिए जगह नहीं बची थी। बल्लभगढ़ के सुभाष कॉलोनी, चावला कॉलोनी सेक्टर-23, 24 रोड पर जलभराव हो गया। 


वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिरे गड्ढों में  
शहर में सुबह से शुरू बारिश देर शाम तक नहीं रुकी। ऐसे में आवश्यक कार्य के लिए निकले कई लोग अनियंत्रित होकर गिर पड़े। शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में गड्ढे होने के कारण वाहन चालक असंतुलित हो गए। ऐसे में आसपास के लोगों ने पहुंच कर वाहन चालक को संभाला। नीलम-बाटा रोड की स्थिति अधिक खराब नजर आई। हालांकि कई वाहन हेडलाइट जलाकर सफर करते नजर आए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed