फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heavy rain brought relief from humidity, but waterlogging caused problems

Delhi NCR News: झमाझम बारिश से उमस से मिली राहत, जलभराव से परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
-बारिश के चलते कई हिस्सों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और जनजीवन पर बुरा असर पड़ा
विज्ञापन

-दिल्ली में बीते 50 में से 40 दिन बरसे बादल

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस बार का मानसून अब तक बेहतर रहा है। तेज बारिश के साथ हवाओं ने कई बार मौसम को ठंडा कर दिया। मंगलवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। दोपहर में तेज धूप के बाद बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश ने दिल्ली और एनसीआर को पानी-पानी कर दिया। मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही इसकी भविष्यवाणी कर दी थी। दोपहर 1 बजे के बाद काले बादल जमकर बरसे जिससे लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली। बारिश के कारण कई हिस्सों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और जनजीवन पर बुरा असर पड़ा। ऐसे में बारिश ने ड्रेनेज सिस्टम की खामियों को फिर से उजागर किया।
मौसम विभाग के अनुुसार, मंगलवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक दिल्ली में बारिश ट्रेस की गई। पालम में 4.6, रिज में 3, लोधी रोड़ और आया नगर में बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 89 से 61 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दो दिनों में कम बारिश की संभावना

दिल्ली में अगले दो दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना कम है। इस बीच तेज धूप निकलेगी और बीच-बीच में हल्के बादलों की आवाजाही भी लगी रहेगी। इस कारण राजधानी के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 21 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की से बहुत हल्की बरसात की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री तक रहेगा। 22 से 24 अगस्त के बीच हल्की बारिश की संभावना सभी दिन बनी रहेगी।

दिल्ली में बीते 50 में से 40 दिन बरसे बादल


राजधानी में इस बार हल्की या मध्यम बारिश हुई हैं। इस मानसूनी सीजन के बीते डेढ़ महीने यानी 50 दिनों में 40 दिन ऐसे रहे हैं, जब दिल्ली में फुहारें पड़ी हैं। बारिश का आंकड़ा भी सामान्य से ज्यादा चल रहा है। राजधानी में पिछले कुछ वर्षों से बारिश का स्वरूप एक जैसा नहीं दिख रहा था। इस बार पहले की तुलना में ज्यादा समरूप तरीके से बारिश हो रही है। जुलाई के 31 में से 29 दिन ऐसे रहे थे, जब हल्की से लेकर भारी बारिश दर्ज की गई। अगस्त के बीते 18 दिनों में से 12 दिन ऐसे रहे हैं, जब बादल बरसे। यानी बीते डेढ़ महीने में 41 दिन ऐसे रहे हैं, जब दिल्ली में बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed