फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली की कमर्शियल बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Mon, 25 Apr 2016 03:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Apr 2016 03:17 AM IST
विज्ञापन
heavy fire in Delhi commercial building
कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

नेताजी सुभाष प्लेस स्थित पर्ल बिजनेस पार्क कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में रविवार शाम अचानक आग लग गई। आग 13वीं मंजिल से शुरू होकर पांचवीं मंजिल तक फैल गई। मौके पर पहुंची दमकल की 27 गाड़ियों ने करीब साढ़े तीन घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हाईराइज बिल्डिंग होने के कारण दमकल विभाग को अपने हाईड्रोलिक फायर टेंडर को बुलाना पड़ा।

heavy fire in Delhi commercial building
कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

आग 13वीं मंजिल के एसी रूम से शुरू हुई। रविवार होने की वजह से सभी कार्यालय बंद थे। जिसकी वजह से हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है। पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब सवा चार बजे दमकल विभाग बिल्डिंग की 13वीं मंजिल पर आग लगने की जानकारी मिली।

heavy fire in Delhi commercial building
कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए 13 और गाड़ियों को मौके पर बुला लिया गया। हाईड्रोलिक फायर टेंडर को भी मौके पर बुलाया और फिर उसी से ऊपरी मंजिल पर पानी का बौछार की गई। इस बीच पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि ऊपरी मंजिल के एक कार्यालय में कुछ लोग फंसे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy fire in Delhi commercial building
कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

दमकल कर्मियों ने ऊपर जाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उसके बाद दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद साढ़े तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
heavy fire in Delhi commercial building
कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

आग से 13वीं और 12वीं मंजिल पर स्थित सभी कार्यालय पूरी तरह से जल गए हैं। वहीं दसवीं मंजिल का आधा हिस्सा, आठवीं, छठी और पांचवीं मंजिल पर एक एक कमरे पूरी तरह से जल हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed