{"_id":"5be43b45bdec2269b7317195","slug":"heavy-and-medium-goods-vehicles-will-not-be-allowed-to-enter-delhi-from-11-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रात 11 बजे से दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पाएंगे सामान ढोने वाले भारी और मध्यम श्रेणी के वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रात 11 बजे से दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पाएंगे सामान ढोने वाले भारी और मध्यम श्रेणी के वाहन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 08 Nov 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में वायु प्रदूषण का बुरा हाल है। तमाम कोशिशों के बाद भी हवा की स्थिति में कोई सुधार नहीं आ पा रहा है। हवा का स्तर सुधारने में सरकारी स्तर पर भी प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में आज रात 11 बजे से सामान ढोने वाले भारी और मध्यम श्रेणी के वाहन दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) के अनुसार यह प्रतिबंध आज रात 11 से शुरू होगा और 11 नवंबर तक रात इतने ही बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
पहले यह प्रतिबंध 11 दिसंबर तक के लिए लगाया गया था। रोजमर्रा का आवश्यक सामान लाने वाले वाहनों को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की बदहाली को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन