फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather News Heat Wave Will Increase In Delhi From Today News in Hindi

Weather Update: दिल्लीवालों... गर्मी के सितम के लिए हो जाइए तैयार, आज से बढ़ने वाली है सूरज की तपिश

Sun, 05 May 2024 09:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 05 May 2024 09:45 AM IST
सार

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है। जिससे लोगों का बुरा हाल है। दिल्ली में आज से गर्मी का सितम बढ़ने वाला है। 

विज्ञापन
Delhi Weather News Heat Wave Will Increase In Delhi From Today News in Hindi
Weather Update - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Delhi Heat Wave: राजधानी में रविवार से गर्मी का सितम बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, शनिवार को सुबह धूप खिली रही। ऐसे में दिन के समय लोगों को सूरज की तपिश ने परेशान किया। हालांकि, दोपहर के समय सूरज व बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल चला।

विज्ञापन


इस दौरान अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नजफगढ़ में 42.5 पीतमपुरा में 42.4, मुंगेशपुर 42.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, राजधानी में शनिवार को एक्यूआई 281 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी है। शुक्रवार को एक्यूआई 264 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


फिर बढ़ा प्रदूषण, खराब श्रेणी में दर्ज
राजधानी में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 281 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी है। शुक्रवार को एक्यूआई 264 दर्ज किया गया था। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शनिवार को औसत 16 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गुरुग्राम का सबसे अधिक 351 एक्यूआई रहा जो बेहद खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 260, फरीदाबाद में 272, नोएडा में 235 व गाजियाबाद में 210 एक्यूआई दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed