फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heat wave likely to continue for three days in Delhi-NCR

Weather News: दिल्ली में गर्मी से सब बेहाल, तीन दिन होगा और बुरा हाल; तापमान पहुंचेगा 42 डिग्री

Mon, 14 Apr 2025 09:28 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 14 Apr 2025 09:28 PM IST
सार

रविवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हुई और तेज धूप गर्मी का अहसास फिर कराने लगी। इस कारण से सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री से अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Heat wave likely to continue for three days in Delhi-NCR
दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में मौसम हर सप्ताह बदल रहा है। कभी गर्मी और लू हाल-बेहाल कर रही है तो कभी आंधी और बारिश की फुहारें मौसम को सुहावना बना रही हैं। अब गर्मी से मिली फौरी राहत के बाद तीन दिन के लिए लू वापसी कर रही है। इससे तापमान में इजाफा होगा और गर्मी हाल बेहाल करेगी। ऐसा 16 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा। इससे तापमान भी 40-42 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

नीचली सतह पर चलेगी हवाएं
पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने के दो से तीन दिन बाद मैदानी इलाकों में निचली सतह पर हवाएं तेज होंगी। इससे चढ़ते पारे पर ब्रेक लगेगा और तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज होगी। यह राहत 20 से 21 अप्रैल के बीच देखने को मिलेगी। बीते सप्ताह चली आंधी और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धूप कराने लगी गर्मी का अहसास
रविवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हुई और तेज धूप गर्मी का अहसास फिर कराने लगी। इस कारण से सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री से अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

तीन दिन चलेगी हीट वेब
अब 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा और 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी। वहीं 16 से 18 तक तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस दौरान तापमान 40-42 डिग्री रहेगा और मौसम विभाग ने इन तीन दिनों के लिए हीट वेव (लू) चलने की संभावना भी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed