बढ़ती गरमी करेगी किडनी-लिवर के मरीजों को परेशान, गुर्दे की पथरी होने का खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार तापमान बढ़ने और लू चलने से किडनी, लिवर और हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ेगी। तेज धूप के बाद अधिक पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी होगी इसका सीधा असर शरीर के अंगों पर पड़ेगा।
ऐसी स्थिति में वैसे लोगों को दिक्कत ज्यादा बढ़ने वाली है जो पहले से लिवर, किडनी और हृदय संबंधी बीमारियों से परेशान हैं।
गोविंद बल्लभ पंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉ. नरेश गुप्ता ने बताया कि अधिक गर्मी से शरीर में तापमान को नियंत्रित करने वाली सिस्टम के फेल होने का खतरा रहता है। गर्मी से किडनी, लिवर और हृदय रोगियों की परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है।
गरमी में बढ़ जाता है गुर्दे की पथरी होने का खतरा
शरीर में पानी की कमी होने से यूरिन कम मात्रा में निकलता है और यूरिन का रंग भी पीला होने लगता है। इस वजह से गुर्दे की पथरी होने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि हेपटाइटिस मरीजों के लिए भी गर्मी में दिक्कत बढ़ जाती है।
गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के डॉ. राकेश चौबे ने बताया कि अधिक गर्मी और धूप की वजह से शरीर में संक्रमण का भी खतरा रहता है। इस मौसम में पेट में संक्रमण की ज्यादा शिकायत होती है। हीट और ड्राइनेस की वजह से थकान और सुस्ती के साथ-साथ आंखों में कंजेक्टिवाइटिस का भी खतरा रहता है।
दिल्ली मेडिकल काउंसिल के सदस्य डॉ. अनिल बंसल ने बताया कि अधिक गर्मी से मनुष्य के ब्रेन में भी दिक्कत आ सकती है और इससे जान का भी खतरा रहता है। तेज धूप की वजह से कई बार त्वचा पर लाल दाने निकल आते हैं और उसमें खुजली भी होती है।
दाने को खुजलाने पर उससे पस निकलने लगता है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। लिहाजा धूप से बचाव के अलावा लोगों को अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।