{"_id":"912077ce29524475e72258b882fe289c","slug":"heart-patient-gets-one-year-later-date-in-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल के मरीज को मिली एक साल बाद की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल के मरीज को मिली एक साल बाद की तारीख
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 31 Mar 2014 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बीके अस्पताल से जाने वाले बीमार बच्चों को दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज नहीं मिल रहा। इससे परेशान होकर स्वास्थ्य विभाग ने रोहतक पीजीआई और सोनीपत मेडिकल कॉलेज के साथ टाईअप कर लिया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने स्कूली बच्चों के लिए बाल स्वास्थ्य प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत गंभीर बीमार बच्चों को दूसरे राज्यों के बड़े सरकारी अस्पतालों में रेफर किया जाता है। बीके अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ बच्चों को हृदय रोग के कारण एम्स रेफर किया गया था। इनका आपरेशन होना था। इन बच्चों को एक साल बाद आपरेशन की तारीख मिली।
विज्ञापन
इस बारे में एम्स प्रबंधन का कहना है कि वहां मरीजों का बोझ ज्यादा है। देश के कई राज्यों से मरीज आते हैं। इस कारण वेटिंग लिस्ट लंबी है।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. गीता पालिया ने बताया कि एम्स में देरी से इलाज को देखते हुए सोनीपत और रोहतक अस्पतालों को पैनल पर लिया गया है। अब बीमार बच्चों को इन्हीं अस्पतालों में रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन