{"_id":"e80f21dd376af6203a2d70401efc87db","slug":"heart-attack-in-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को हवालात में कैसे आया हार्ट अटैक?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को हवालात में कैसे आया हार्ट अटैक?
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 16 Jan 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेनदेन के मामले में हिरासत में लिए गए रामनरेश (32) को पुराना बस अड्डा चौकी की हवालात में मंगलवार रात हार्ट अटैक आ गया। इससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आननफानन में उसे यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
रामनरेश ने बुधवार को मीडिया को बयान भी दिया, जिसमें उसने पुलिस पर ‘थर्ड डिग्री’ का भी आरोप लगाया है। हालांकि सिहानी गेट कोतवाली पुलिस रामनरेश को हिरासत में लेने से ही इनकार कर रही है।
विज्ञापन
बदायूं के शादापुरनाच गांव निवासी रामनरेश ने बताया कि वह पेशे से कार चालक है। वह खोड़ा में एक व्यक्ति की कार चलाता था। दो दिन पहले सिहानी गेट पुलिस ने पूछताछ के नाम पर उसे और रोडवेज के ड्राइवर राजू चौधरी को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
हवालात में मारपीट के दौरान उसके सीने में तेज दर्द हुआ था, जिसके चलते वह बेहोश हो गया था। रामनरेश ने बताया कि उसके परिजन बदायूं में ही रहते हैं। परिवार से कोई संपर्क नहीं हो सका है।
अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार रामनरेश को सिहानी गेट कोतवाली पुलिस ने मंगलवार शाम 4:40 बजे भर्ती कराया था। सीने में दर्द के चलते वह बेहोश था। उसे राजवीर नाम के पुलिसकर्मी ने भर्ती कराया था। बुधवार दोपहर करीब दो बजे उसे होश आया है।
सूत्रों ने बताया कि इन दोनों ने एक व्यक्ति के गारंटर बनकर हजारों रुपये एक दबंग से उधार दिलवाए थे, लेकिन वह व्यक्ति पैसे वापस नहीं कर रहा है। लिहाजा दबंग की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया था।