{"_id":"a469c507ae4d88378133452d7d8943a2","slug":"hearing-the-pavita-bhardwaj-suicide-case-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवित्रा भारद्वाज खुदकशी मामले की सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवित्रा भारद्वाज खुदकशी मामले की सुनवाई टली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Oct 2014 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पवित्रा भारद्वाज खुदकुशी मामले में जज के अवकाश पर होने के चलते मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अगली सुनवाई 6 जनवरी 2015 को होगी।
विज्ञापन
तीस हजारी स्थित महानगर दंडाधिकारी जगमिंदर सिंह की अदालत में मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। मुख्य आरोपी जीके अरोड़ा को सत्र अदालत ने 24 सितंबर को अग्रिम जमानत दी थी।
विज्ञापन
अन्य आरोपी वीरेंद्र सिंह की अग्रिम याचिका हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इस पर 16 अक्तूबर को सुनवाई होगी, तब तक कोर्ट ने वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तारी से राहत दी है।
विज्ञापन
पेश मामले में भीम राव अंबेडकर कॉलेज में भूगोल विभाग की लैब सहायक पवित्रा भारद्वाज ने जीके अरोड़ा व वीरेंद्र सिंह पर यौन प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तीस सितंबर 2013 को दिल्ली सचिवालय के बाहर खुद को आग लगा ली थी।
उसकी इलाज के दौरान 7 अक्तूबर 2013 को मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में जीके अरोड़ा व वीरेंद्र सिंह को आरोपी बनाया था, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया था।
एमएम जगमिंदर सिंह ने सितंबर में पुलिस द्वारा पेश क्लोजर रिपोर्ट को खारिज करते हुए आरोपियों को समन जारी कर 29 सितंबर को पेश होने का निर्देश दिया था।
उस दिन जिला अदालत में हड़ताल होने के कारण केस की सुनवाई नहीं हो सकी, इसलिए 7 अक्तूबर की तारीख तय की गई थी।