{"_id":"5cb3b2dcbdec221454121a26","slug":"hearing-start-in-august-from-up-court-in-rera-court-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त से यूपी रेरा की ई-कोर्ट में होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त से यूपी रेरा की ई-कोर्ट में होगी सुनवाई
Mon, 15 Apr 2019 03:53 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 15 Apr 2019 03:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) का ग्रेटर नोएडा स्थित कार्यालय अगस्त से ई-ऑफिस हो जाएगा। साथ ही रेरा की कोर्ट भी ई-कोर्ट में तब्दील हो जाएगी। इससे फ्लैट खरीदारों को कागजात लेकर रेरा कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी।
फ्लैट खरीदारों की समस्याओं को लेकर मई, 2016 में यूपी रेरा का गठन हुआ था। अब तक 10 हजार से अधिक खरीदार शिकायत दर्ज कर चुके हैं। इनमें ज्यादातर शिकायत दिल्ली-एनसीआर की हैं। ऐसे में सितंबर, 2017 में ग्रेटर नोएडा में रेरा का कार्यालय खोला गया। ताकि, दिल्ली-एनसीआर के फ्लैट खरीदारों को ज्यादा दूर न जाना पड़े। साथ ही शिकायतों का निस्तारण जल्द किया जा सके।
इसके लिए फ्लैट खरीदारों को ई-कोर्ट की सुविधा मिलेगी। अगस्त से यूपी रेरा का कार्यालय ई-ऑफिस में तब्दील हो जाएगा। ई-ऑफिस के तहत खरीदारों को केवल एक बार कागजात जमा करने होंगे। उसके बाद कागजात, नोटिस, आदेश आदि सभी काम कंप्यूटर पर होंगे। पेपर का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इससे पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
ई-कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से होगी सुनवाई
यूपी रेरा की ई-कोर्ट शुरू होने का लाभ खरीदारों को मिलेगा। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से भी सुनवाई होगी। हालांकि, वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की सुविधा केवल कुछ की मामलों में मिलेगी। अगर कोई विदेश में है, बीमार है या कहीं दूर से आता है तो उस शिकायतकर्ता की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से होगी। इसके लिए रेरा कार्यालय में स्क्रीन लगाई जाएंगी और बेहतर वाई-फाई की सुविधा से जोड़ा जाएगा।
फ्लैट खरीदारों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करना है। इसी के तहत ई-कोर्ट और ई-ऑफिस बनाया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं को और भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।- राजीव कुमार, अध्यक्ष यूपी रेरा