फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hearing on the deteriorating law and order petition today in delhi high court

दिल्ली में बिगड़ी कानून-व्यवस्था संबंधी याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई आज

Tue, 02 Jul 2019 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 02 Jul 2019 05:17 AM IST
विज्ञापन
Hearing on the deteriorating law and order petition today in delhi high court
demo pic

राजधानी में अपराध के बढ़ते ग्राफ और मुखर्जी नगर की घटना के मद्देनजर कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने, इसके लिए दिल्ली पुलिस में अतिरिक्त बल की भर्ती की मांग वाली एक एनजीओ की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगी। 

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति सी. हरिशंकर की खंडपीठ के समक्ष यह याचिका सोमवार को आई थी। खंडपीठ ने इसे इसी तरह की याचिका के साथ सुनवाई के लिए सूचीबद्घ कर दिया है। इस याचिका में मुखर्जी नगर में 16 जून को हुई घटना का भी हवाला दिया गया है। 
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि मुखर्जी नगर की घटना के एक वीडियो में टैंपो चालक पुलिसकर्मियों को तलवार लेकर दौड़ाता हुआ दिख रहा है। इसके बाद पुलिस उस चालक और उसके नाबालिग बेटे को सड़क पर घसीटती-पीटती दिख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखर्जीनगर से संबंधित एक याचिका निपटाई
हाईकोर्ट ने मुखर्जी नगर मारपीट मामले में दायर याचिका का निबटारा करते हुए दिल्ली पुलिस को याचिका पर विचार करने का निर्देश दिया है। इस याचिका में अधिवक्ता अमित साहनी ने पुलिस को अत्यधिक बल प्रयोग न करने का निर्देश देने की मांग की थी। 


मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति सी. हरिशंकर की खंडपीठ ने इसका निबटारा करते हुए कहा कि पुलिस याची के ज्ञापन पर विचार करे। याची ने पुलिस के आचरण पर निगरानी रखने व उसमें सुधार के लिए बॉडी कैमरा तथा दूसरे उपकरण देने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed