{"_id":"64ba496d3421d2afe80d52e8","slug":"health-services-stalled-due-to-strike-of-contract-staff-nurses-in-noida-child-pgi-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: चाइल्ड पीजीआई में संविदा स्टाफ नर्स की हड़ताल से चरमराईं स्वास्थ्य सेवाएं, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: चाइल्ड पीजीआई में संविदा स्टाफ नर्स की हड़ताल से चरमराईं स्वास्थ्य सेवाएं, जानें क्या है पूरा मामला
Fri, 21 Jul 2023 02:32 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 21 Jul 2023 02:32 PM IST
सार
संविदा स्टाफ नर्स को हटाने के विरोध में साथी संविदा स्टाफ नर्सों ने अस्पताल के इमरजेंसी गेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गईं। आरोप है कि स्थायी नर्सिंग स्टाफ प्रबंधन पर दबाव बनाना चाहता है।
विज्ञापन
अस्पताल में परेशान होते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में संविदा और स्थायी स्टाफ नर्सों की लड़ाई सड़क पर आ गई है। संविदा स्टाफ नर्स को हटाने के विरोध में साथी संविदा स्टाफ नर्सों ने अस्पताल के इमरजेंसी गेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गईं। दूर-दराज से अस्पताल में दिखाने आए लोगों को परेशानियां का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि स्थायी नर्सिंग स्टाफ प्रबंधन पर दबाव बनाना चाहता है। संविदा स्टाफ नर्स को ड्यूटी से हटा दिया गया है, लेकिन संविदा स्टाफ नर्स पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली महिला स्टाफ नर्स ने सेक्टर-20 कोतवाली में लिखित शिकायत दी है। जिसमें संविदा स्टाफ नर्स द्वारा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने की बात कही है। इसके विरोध में संविदा स्टाफ नर्स एकजुट हुए हैं।
विज्ञापन