फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Health Minister Pankaj Singh arrived to inspect Rao Tularam Hospital

CM संग मंत्री भी एक्शन में: प्रवेश वर्मा ने PWD परियोजनाओं का किया निरीक्षण, पंकज सिंह ने किया अस्पताल का दौरा

Sat, 22 Feb 2025 01:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 22 Feb 2025 01:08 PM IST
सार

दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश वर्मा ने बारापुला रोड पर पीडब्ल्यूडी परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उधर, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने आज भाजपा नेता कमलजीत सहरावत के साथ राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल का दौरा किया।

विज्ञापन
Health Minister Pankaj Singh arrived to inspect Rao Tularam Hospital
पंकज सिंह और प्रवेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह नजफगढ़ में जाफरपुर स्थित राव तुलाराम अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अस्पताल की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पंकज कुमार सिंह ने कहा, 'यहां के हालात बेहद खराब हैं। यहां डॉक्टरों की कमी है। एक बिल्डिंग जो 2020 से पहले बन जानी चाहिए थी, वह अभी भी अधर में लटकी हुई है। हमने सांसद कमलजीत सहरावत के साथ मिलकर तय किया है कि 3 महीने के अंदर हम इस अस्पताल को पूरी तरह बदल देंगे और यहां जो भी सुविधाएं नहीं हैं, वो मिलेंगी। हम 3 महीने बाद फिर यहां आएंगे और आपको दिखाएंगे कि यह अस्पताल कितना अच्छा काम कर रहा है।"

विज्ञापन
उधर, दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश वर्मा ने बारापुला रोड पर पीडब्ल्यूडी परियोजनाओं का निरीक्षण किया। परवेश वर्मा ने कहा, "यहां फेज 3 का काम चल रहा है। मुझे बताया गया कि इतने समय से काम चल रहा है लेकिन कोई दौरा करने नहीं आया था। इनकी पेमेंट की दिक्कत है और वन विभाग से मंजूरी चाहिए। दोनों दिक्कतों को हम जल्द-जल्द दूर करेंगे। जिसके बाद 12 महीने में पूरा रोड चालू हो जाएगा। फेज 4 भी प्रस्तावित है। यहां पर क्या-क्या कमियां है हम वो देखने आए थे।"

वहीं, मंत्री प्रवेश वर्मा ने मूलचंद अंडरपास पंप के उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "दिल्ली में कई स्थान हैं जहां बारिश में पानी भर जाता है ऐसा ही एक स्थान है मूलचंद फ्लाईओवर के नीचे जहां पानी भराव की शिकायत हमेशा मिलती थी। मैंने अधिकारियों से कहा है कि दिल्ली में जहां भी पानी भरता है वहां अभी मौसम से पहले काम होना चाहिए। पंप लगने चाहिए। पानी निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए। हम सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली में बारिश के समय में कोई ऐसी जगह ना हो जहां पानी भरे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed