{"_id":"6b7f450c772bf09e9df4ded6f9d8fa9a","slug":"health-department-soon-starting-mobile-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस एक SMS से भागेंगे डेंगू-मलेरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस एक SMS से भागेंगे डेंगू-मलेरिया
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 03 May 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपके इलाके में गंदा पानी जमा है और आपको आशंका है कि इससे मलेरिया फैल सकता है तो इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें।
विज्ञापन
इसके लिए स्वास्थ्य विभाग जल्द ही मोबाइल सेवा शुरू करने जा रहा है। इस बाबत एक कमेटी भी बना दी गई है।
दरअसल, प्रदेश भर में डेंगू व मलेरिया के मामलों में साइबर सिटी संवदेनशील है। इसी को देखते हुए विभाग नई रणनीति बनाने में जुटा हुआ है।
लोगों तक पहुंच बनाने के लिए विभाग मोबाइल सेवा शुरू कर रहा है। कोई भी अपने इलाके में मलेरिया की जानकारी देकर फॉगिंग या स्प्रे करवा सकता है।
यह भी पढ़ें: स्टिंग ऑपरेशन में फंसे 4 अधिकारी सस्पेंड
इसके अलावा विभाग भी मलेरिया के प्रति मोबाइल संदेश भेजकर लोगों को सूचना भेजकर जागरूक करेगा। लोगों को बल्क एसएमएस भेजने के लिए एक एजेंसी को हायर करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए कमेटी बनाई गई है। जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
स्टाफ की होगी भर्ती
स्टाफ की कमी से जूझ रहे मलेरिया विभाग को जल्द ही नए कर्मचारी मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग में 90 मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर के पद स्वीकृत हैं। मौजूदा समय में विभाग के पास महज 31 ही ऐसे वर्कर हैं, जो पूरे जिले में सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा विभाग के पास लैब टेक्नीशियन की भी कमी है। पांच स्वीकृत पद में केवल तीन ही लैब टेक्नीशियन उपलब्ध हैं। इनमें करीब 80 फीसदी पद यानी 72 मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर की भर्ती छह महीने के अनुबंध के आधार पर की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य निदेशालय ने अनुमति दे दी है। अब सिविल सर्जन इन पदों पर भर्ती करेंगी।
विज्ञापन