VIDEO: ये है दिल्ली पुलिस का शर्मनाक चेहरा, सिपाही बर्खास्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की शर्मनाक करतूत सामने आई है। हेड कांस्टेबल ने स्कूटी से जा रही एक महिला के साथ ना सिर्फ बद्तमीजी की बल्कि उस पर ईंट से हमला भी कर दिया।
मामला मथुरा रोड का है जहां एक महिला बच्चों के साथ स्कूटी पर जा रही थी। रास्ते में उसे ट्रैफिक वाले ने रोक लिया, और उससे गाड़ी के पेपर और लाइसेंस मांगे। महिला के पास लाइसेंस की ओरिजन कॉपी ना होने की वजह से उसने उसे फोटो कॉपी दिखाया।
फोटो साभार: एबीपी न्यूज
मामला जल्द ही पहुंचा पत्थरबाजी तक
इसी मामले को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, और कुछ ही देर में मामला पत्थरबाजी तक पहुंच गया।
आरोप है कि पुलिस हेड कांस्टेबल ने महिला को पत्थर मारा जिससे वो घायल हो गई और उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने इस मामले की निंदा करते हुए खेत जताया है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आनन-फानन पुलिस हेड कांस्टेबल सतीश चन्द्र को सस्पेंड भी कर दिया। जिसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया।
रिश्वत नहीं दी इस वजह से किया हमला
महिला ने आरोप लगाया है कि मेरे बच्चे मेरे साथ थे, मैने उन्हें रिश्वत नहीं दी इसी वजह से उन्होंने मेरे साथ इस तरह का सुलूक किया। अगर उन्हें रिश्वत दे दी जाती तो ऐसा नहीं होता।
प्रत्यक्षदर्शी जिसने इस घटना का वीडियो बनाया ने कहा कि महिला ने मुझे बताया कि उसने जब रेड लाइट क्रॉस की तो हेड कांस्टेबल ने उससे दो सौ रूपयों की मांग कर डाली।
और जब उसने पेनाल्टी देने से मना कर दिया तो उसने उससे पत्थर से हमला कर दिया। वहीं पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी के मुताबिक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या बोले दिल्ली सरकार के गृहमंत्री
कांस्टेबल के द्वारा महिला पर पत्थर से हमला करने का मामला गर्माता जा रहा है। दिल्ली बीजेपी की सीएम पद की उम्मीदवार रही किरण बेदी ने कहा है कि हेड कांस्टेबल के खिलाफ जो फैसला किया गया है वो सही नहीं है।
इस तरह के मामले के लिए जरूरी है कि हेड कांस्टेबल को नौकरी से निकाल दिया जाए। नौकरी से सस्पेंड करना दंड नहीं है कि आने वाले वक्त की नौकरी में वो इस तरह की हरकरत नहीं करेगा।
वहीं दिल्ली सरकार इस मामले पर सख्त नजर आ रही है। दिल्ली सरकार के गृहमंत्री के मुताबिक इस मामले के सामने आने से दिल्ली पुलिस का एक खतरनाक चेहरा सामने आया है, जिसने राजधानी में कई नए सवालों को जन्म दे दिया है।
वीडियो में देखिए घटना का शर्मनाक सच
गृहमंत्री बोले कि हेड कांस्टेबल ने मामले में कई नियमों का उल्लंघन किया है, जिसमें एक नुकीली चीज से प्रहार, अपने पद का दुरूपयोग, और भ्रष्टाचार के नियम के तहत तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए।
पुलिस को उन सारी एक्ट की जानकारी देनी चाहिए जिसके तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली सरकार इस शर्मनाक वीडियो के सामने आने के बाद मामले पर कड़ी कार्रवाई की मांग करती है और उसे इस मामले पर सरकार को हस्तक्षेप का अधिकार है और वो इसका इस्तेमाल करेगी।
वहीं भाजपा के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा है कि कोई एक व्यक्ति अगर कानून का उल्लंघन करता है तो ये जरूरी नहीं है कि कानून बेकार हो गया। पुलिस मामले पर कार्रवाई करेगी।
वीडियो