चाचा-भजतीजे के खिलाफ जबरन रेप का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना खंड के गांव बादली की रहने वाली एक महिला ने गांव के ही चाचा-भतीजे के खिलाफ जबरदस्ती रेप करने का आरोप लगाया है। वहीं आरोपी पक्ष ने अपने ऊपर दर्ज मामले को दो लाख रुपये हड़पने की नीयत से किया गया मामला बताया।
इस मामले में महिला थाना प्रभारी का कहना है कि महिला की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गांव बादली निवासी 30 वर्षीय महिला ने नूंह के महिला थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह शुक्रवार को अपने खेतों पर काम रही थी।
शाम को करीब छह बजे गांव बादली निवासी इरशाद और उसके चाचा महमूद ने उसके साथ जबरदस्ती की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
आरोपी बोले कि महिला ने लगाए झूठे आरोप
वहीं आरोपी महमूद ने बताया कि वह एक अध्यापक हैं, गांव में ही उसकी पत्नी वर्तमान में सरपंच है। मेरा भतीजा और दूसरे आरोपी इरशाद का बड़ा भाई मकसूद गांव में दूध का व्यापार करता है।
मकसूद ने भैंस खरीदने के लिए करीब 6-7 साल पहले गांव के ही जैकम, हमीद, खलील, मुस्तफा आदि दर्जन भर लोगों को लाखों रुपये दे रखे हैं। इसकी एवज में वह उनसे दूध लेता रहता है।
उन्होंने बताया कि जो महिला उसके और उसके भतीजे इरशाद के ऊपर रेप का आरोप लगा रही है। उसके ससुर आदि पर मकसूद के दूध के करीब दो लाख रुपये बकाया हैं।
मामले की जांच खुद डीएसपी कर रही हैं
उन्होंने बताया कि महिला के घर वाले मकसूद को पिछले 6-7 माह से न तो दूध दे रहे हैं और न ही पैसे वापस कर रहे हैं। वह रेप का आरोप लगाकर दो लाख रुपये हड़पना चाह रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उनके ऊपर जो रेप का इल्जाम लगाया जा रहा है वह सरासर गलत है। वहीं महिला थाना प्रभारी कृष्णा का कहना है कि फिलहाल महिला की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी पक्ष ने इस मामले को झूठा बताया है, इसलिए इस मामले की जांच खुद डीएसपी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आदमी को नाजायज नहीं फंसाया जाएगा। मामले की गहराई से जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी किया जाएगा।