{"_id":"d0840ae8ba839b7d28bae559e51b26c1","slug":"he-minister-general-vk-singh-s-statement-boiled-gujjar-community-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल वीके सिंह के बयान पर उबला गुर्जर समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरल वीके सिंह के बयान पर उबला गुर्जर समाज
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुर्जर समाज ने केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के बयान को बिरादरी का अपमान बताते हुए आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया।
विज्ञापन
इसके चलते मेयर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी को हराने का आह्वान करते हुए गुर्जरों ने सपा प्रत्याशी सुधन रावत का समर्थन किया।
पूर्व सांसद सुरेंद्र नागर की मौजूदगी में गुर्जरों ने बिरादरी का स्वाभिमान बचाने के लिए बीजेपी को हराने की हाथ उठाकर शपथ ली।
आयोजन लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में किया गया। हालांकि सपा प्रत्याशी सुधन रावत ने मामले को सामान्य करते हुए कहा कि वीके सिंह को शायद कुछ लोगों ने भ्रमित किया है, जिससे ऐसा बयान दिया गया।
केंद्रीय मंत्री जनरल वीकेसिंह पर आरोप है कि गाजियाबाद की जनता गुर्जर प्रत्याशी को सहन नहीं करेगी कहकर बिरादरी के स्वाभिमान को झकझोर दिया है।
इससे 50 हजार गुर्जर मतदाता खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि गुर्जर देशभक्त, वीर, स्वाभिमानी और अपने वादे पर खरा उतरने वाला रहा है। सरदार पटेल के वंशजों ने हर बार अपनी देशभक्ति साबित की है।
विज्ञापन
गुर्जर स्वाभिमान मंच के संयोजक नरेंद्र बंसल, बिरादरी के वरिष्ठ नेता मनोज नागर, पूर्व सांसद सुरेंद्र नागर, संगठन के जिलाध्यक्ष फकीरचंद, सपा नेता पवन मावी, ईश्वर मावी, हरीश चौधरी, नीलम नागर, डा. नीलम पंवार आदि ने सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता तेजपाल सिंह ने की और मनोज नागर मुख्य अतिथि रहे। सपा प्रत्याशी सुधन रावत ने सभी को सम्मान देने और विकास कराने का भरोसा दिलाया।
अपना स्वाभिमान बचाने को राजपूतों का अपमान
जनरल वीकेसिंह पर निशाना साधते गुर्जर वक्ताओं ने पूरी राजपूत बिरादरी को निशाने पर ले लिया। मुख्य वक्ता ने इतिहास की जानकारी का दावा करते हुए कहा कि 1340 ईसवी से पहले राजपूतों का नामोनिशान नहीं था।
राजपूतों का देश की आजादी में कोई योगदान नहीं रहा है। राजपूतों का अपना कोई इतिहास नहीं है और दूसरों की जानकारी नहीं रखते हैं।
उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान भी गुर्जर, महाराजा बाजीराव, गड़रिया, जाट आदि सभी गुर्जर थे।