फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   he did not marry her, tha she made a knife attack on him

शादी नहीं की तो प्रेमिका ने उठाया हैरान करने वाला कदम

Sun, 08 Feb 2015 09:10 PM IST
Updated Sun, 08 Feb 2015 09:10 PM IST
विज्ञापन
he did not marry her, tha she made a knife attack on him
नई दिल्ली। पड़ोस में रहने वाली लड़की के प्रेमी ने दूसरी युवती से शादी कर ली तो उसने युवक पर चाकू से हमला करवा दिया। जख्मी हालत में हरीकिशन (31) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वारदात के बाद से आरोपी युवती और चाकू मारने वाले दोनों युवक फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, हरीकिशन परिवार के साथ दिलशाद गार्डन इलाके में रहता है।

वह एक पब्लिक स्कूल में नौकरी करता है। इसके पड़ोस में गरिमा नामक युवती रहती है। कुछ दिन पहले हरीकिशन और गरिमा की दोस्ती हो गई। गरिमा हरीकिशन से शादी करना चाहती थी। इस बीच हरी ने किसी अन्य युवती से शादी कर ली।
विज्ञापन

पहले तलाक के लिए दबाव बनाया और नहीं माना तो खूनी हमला

he did not marry her, tha she made a knife attack on him

अब गरिमा हरी से पत्नी को तलाक देकर शादी का दबाव बनाने लगी। वह हरी को चाकू मारने की धमकी भी देती थी। आरोप है कि शुक्रवार को हरी किसी काम से बाहर निकला था। इस बीच रास्ते में उसे गरिमा मिली।


उसके साथ दो युवक भी थे। इससे पहले की हरी कुछ समझ पाता, गरिमा ने हरी पर हमले का इशारा किया। दोनों युवकों ने उसे बुरी तरह पीटने के बाद चाकू मार दिया।

वारदात के बाद सभी मौके से फरार हो गए। हरी को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीमापुरी थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed