युवती को नौकरी देने के बहाने बुलाकर की अश्लील हरकत
सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला को नौकरी के बहाने बुलाकर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस को मिली ई-मेल के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। इसकी जांच की जा रही है।
शुक्रवार देर रात पीड़िता ने पुलिस आयुक्त को ई-मेल पर दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में साझेदारी पर काम करती है। कुछ दिनों पहले नौकरी के सिलसिले में उसकी मुलाकात जितेंद्र जैन नामक शख्स से हुई।
आरोपी ने कई निजी कंपनियों में अपनी जान-पहचान होने की बात कही। उसने पीड़िता को भी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। पीड़िता का आरोप है कि दो दिन पहले आरोपी ने उसे अपने दफ्तर में नौकरी की बात करने के लिए बुलाया।
युवती से शुरू कर दी छेड़छाड़
जब वह उसके दफ्तर पहुंची तो आरोपी उससे अश्लील हरकत करने लगा। किसी तरह वह यहां से निकलकर घर पहुंची। शुक्रवार देर शाम पीड़िता ने पुलिस आयुक्त की ईमेल पर शिकायत भेजी।
उसी आधार पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी जितेंद्र जैन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रही महिला एएसआई मंजूषा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पीड़िता को पूछताछ के लिए बुलाया गया है उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।