फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   he act sexual abuse with girl in elevator

चलती लिफ्ट में जिम ट्रेनर से होती रही छेड़खानी

Sat, 28 Feb 2015 02:06 PM IST
Updated Sat, 28 Feb 2015 02:06 PM IST
विज्ञापन
he act sexual abuse with girl  in elevator

नोएडा के अहिंसा खंड-2 स्थित प्रिंसेज पार्क अपार्टमेंट की लिफ्ट में जिम ट्रेनर के यौन शोषण का मामला सामने आया है। ग्राउंड फ्लोर से आठवीं मंजिल तक से तक युवती प्रॉपर्टी डीलर से जूझती रही।

विज्ञापन


बाहर निकलकर उसने मामले की सूचना स्थानीय लोगों को दी। लोग प्रॉपर्टी डीलर की पिटाई करके उसे सेक्टर-58 थाने ले आए। पुलिस के अनुसार, शिप्रा सनसिटी निवासी रीना (25, बदला नाम) इंदिरापुरम के एक जिम में ट्रेनिंग देती हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 7:30 बजे वे अहिंसा खंड-2, इंदिरापुरम स्थित प्रिंसेज पार्क अपार्टमेंट निवासी सहेली के घर आई थी। सहेली आठवें फ्लोर पर रहती है। आरोप है कि ग्राउंड फ्लोर से जैसे ही रीना लिफ्ट में घुसी, पीछे से अपार्टमेंट के सी-710 निवासी प्रॉपर्टी डीलर रविंद्र चौधरी ने लिफ्ट का बटन दबाकर दरवाजा रोका और हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीना ने विरोध किया तो वह अंदर घुस गया

he act sexual abuse with girl  in elevator

रीना ने विरोध किया तो वह अंदर घुस गया। इतने में लिफ्ट चल पड़ी और वह इसका फायदा उठाकर रीना का यौन शोषण करने लगा। रीना ने काफी शोर भी मचाया, लेकिन आरोपी ने उसका मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी।


आठवें फ्लोर पर लिफ्ट पहुंची तो रीना किसी तरह बाहर निकलकर सहेली के फ्लैट में पहुंची और आपबीती बताई। लोग पहले से ही रविंद्र की हरकतों से परिचित थे।

अपार्टमेंट के करीब 50 लोगों ने उसे जमकर पीट दिया।

इससे पहले भी कर चुका है इस तरह की वारदात

he act sexual abuse with girl  in elevator

डीएसपी के मुताबिक युवती की शिकायत पर रविंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (यौन शोषण) में रिपोर्ट दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी की अन्य शिकायतें भी मिली हैं जिसकी जांच की जा रही है।


आरोपी को दबोचकर सेक्टर-58 थाने लाने वाले 50 लोगों में से करीब 30 महिलाएं भी थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व भी एक नौकरानी से रविंद्र छेड़खानी कर चुका है।

उस दौरान उसे समझाकर छोड़ दिया गया था। पुलिस का कहना है कि हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन करने की भी शिकायत मिली है। सभी मामलों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed