फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hc verdict on nursery admission delhi.

हाईकोर्ट ने रद्द किया प्वाइंट सिस्टम फॉर्मूला

Sat, 29 Nov 2014 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Nov 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
hc verdict on nursery admission delhi.

दिल्ली हाईकोर्ट ने निजी स्कूलों को राहत प्रदान करते हुए नर्सरी दाखिलों

विज्ञापन
के लिए खुद दिशा-निर्देश तय करने का अधिकार दे दिया है। इसके साथ ही अदालत ने पिछले वर्ष लाए गए उपराज्यपाल के प्वाइंट सिस्टम फॉर्मूले को रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि सरकार का फैसला न तो प्रक्रिया के लिहाज से उचित है और न ही तर्कसंगत।


न्यायमूर्ति मनमोहन ने अपने फैसले में कहा कि गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूलों को छात्रों को प्रवेश देने के अधिकार सहित प्रशासन में अधिकतम स्वायत्तता का बुनियादी अधिकार है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि बच्चों के लिए पास के स्कूल में दाखिला लेने का विकल्प होना चाहिए, लेकिन उनकी पसंद को उनके क्षेत्र के किसी एक स्कूल तक सीमित नहीं किया जा सकता।

अदालत का यह भी मत है कि पास के तर्क को निजी स्कूलों ने गांगुली समिति की रिपोर्ट में दिए गए दिशा-निर्देशों के संदर्भ में और 2007 के पूर्व के दाखिला आदेश के तहत दोनों संदर्भों में बेहतर ढंग से लिया था। अदालत ने निजी स्कूलों के स्वायत्तता के अधिकार की मांग को स्वीकार किया है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि दाखिला प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए।


पहले यह थी व्यवस्था

पहले की व्यवस्था के तहत कुल 100 प्वाइंट में से 70 प्वाइंट तब दिए जाते थे जब बच्चा स्कूल के पास रहता हो। बाकी के 20 प्वाइंट तब दिए जाते थे जब बच्चे का कोई सगा भाई-बहन वहां पढ़ता हो। पांच अन्य प्वाइंट उस स्थिति के लिए थे जिसमें बच्चे के माता-पिता में से कोई स्कूल का पूर्व छात्र रहा हो। अन्य पांच प्वाइंट अंतर्राज्यीय स्थानांतरण के मामलों के लिए थे। प्रत्येक प्वाइंट के स्तर पर ड्रॉ किए गए। सरकार ने बाद में 27 फरवरी को एक आदेश जारी करके वे पांच प्वाइंट समाप्त कर दिए, जो अंतर्राज्यीय स्थानांतरण की स्थिति में दिए जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed