फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   HC issues notice to EC for giving broom symbol to AAP

आप से छिन सकती है झाड़ू!

Thu, 06 Mar 2014 09:24 AM IST
Updated Thu, 06 Mar 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
HC issues notice to EC for giving broom symbol to AAP

आम आदमी पार्टी के चुनाव चिन्ह झाड़ू पर एक नया बवाल खड़ा हो गया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस देकर यह स्पष्ट आप को झाड़ू चुनाव चिन्ह देने पर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के चुनाव निशान को लेकर मामला पहले से ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधीन था। अब दिल्ली हाईकोर्ट ने इस पर चुनाव आयोग को नोटिस जारी करके स्पष्ट जवाब मांग लिया है। दिल्ली में विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी को झाड़ू चुनाव चिन्ह पाने के लिए काफी मश्कत करनी पड़ी थी।
विज्ञापन


अब पार्टी पर चुनाव निशान झाड़ू के छिन जाने का खतरा मंडराने लगा है। दरअसल एक अन्य पार्टी ने इस चुनाव निशान पर अपना दावा करते हुए कहा है कि यह निशान उसे पहले से चुनाव आयोग आवंटित कर चुका है इसलिए लोकसभा चुनावों में यह उसे ही आवंटित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

झाड़ू पर एक और पार्टी का है दावा

HC issues notice to EC for giving broom symbol to AAP

आम आदमी पार्टी के चुनाव निशान झाड़ू पर एक अन्य राजनीतिक पार्टी अपना चुनाव चिन्ह होने का दावा कर रही है। यह पार्टी उत्तर प्रदेश की 'राष्ट्रीय नैतिक पार्टी' है। पार्टी ने ‌दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप को झाड़ू चुनाव निशान मिलने पर जनवरी में इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दी थी।

तब इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नोटिस देकर सभी पक्षों को नोटिस जारी किया था और सभी पक्षों से चार हफ्ते में शपथ पत्र पर जवाब मांगा था।

झाड़ू चुनाव चिन्ह को लेकर राष्ट्रीय नैतिक पार्टी के चंद्र भूषण पाण्डेय ने आज इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दायर की थी। उनकी याचिका पर न्यायमूर्ति राजीव शर्मा व महेन्द्र दयाल ने चुनाव आयोग सहित सभी पक्षकारों को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा था।

इसी चुनाव निशान पर चुनाव लड़ चुकी है यह पार्टी

HC issues notice to EC for giving broom symbol to AAP

नैतिक पार्टी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को दी गई अपनी याचिका में कहा कि उत्तर प्रदेश में 2012 के विधानसभा चुनाव में केंद्रीय चुनाव आयोग ने झाड़ू चुनाव चिन्ह नैतिक पार्टी को आवंटित किया था और इसी चुनाव चिन्ह पर उसने विधानसभा चुनाव लड़ा था। ऐसे में आयोग ने चुनाव चिन्ह झाड़ू को आप को क्यों आवंटित कर दिया।

याचिका में मांग की गई कि चूंकि नैतिक पार्टी ने विधानसभा चुनाव में अपने चुनाव चिह्न् झाड़ू को लोगों के बीच प्रचारित प्रसारित किया, इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव में झाड़ू चुनाव चिन्ह नैतिक पार्टी को मिले। आप को दूसरा चुनाव चिन्ह दिया जाए।

लेकिन इसके बावजूद दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप को चुनाव आयोग ने 'झाड़ू' चुनाव चिन्‍ह दिया। आप दिल्‍ली के विधानसभा चुनावों में सभी 70 सीटों पर अपने उम्‍मीदवार उतारी थी। गंदगी साफ करने वाली झाड़ू चुनाव चिन्‍ह मिलने पर आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल काफी खुशी जाहिर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed