{"_id":"43a70e2531707b0d7111b58158cf53fc","slug":"hc-directs-security-for-ms-khan-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों का केस लड़ने वाले वकील को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों का केस लड़ने वाले वकील को धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Aug 2014 05:56 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से डॉन रवि पुजारी से धमकी मिलने वाले वकील एमएस खान को तुरंत सुरक्षा मुहैया करवाने को कहा है।
विज्ञापन
लश्कर और इंडियन मुजाहिदीन के कथित आतंकियों के केस लड़ने वाले अधिवक्ता एमएस खान का दावा है कि उन्हें रवि पुजारी ने आतंकियों के मुकदमे नहीं लड़ने को कहा और ऐसा न करने पर उन्हें और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
न्यायमूर्ति प्रतिभा रानी ने अधिवक्ता खान को फौरन सुरक्षा मुहैया करवाने का निर्देश दिल्ली पुलिस को दिया है। मामले की सुनवाई के दौरान पीठ को बताया कि धमकी भरी जिन कॉल का हवाला अधिवक्ता ने दिया है उनका मिलान सैंपल से नहीं हुआ है। पुलिस ने कहा कि वह एमएस खान की सुरक्षा के लिये कदम उठा रही है।
विज्ञापन