फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   HC blow to Yamuna Authority' allottees

यमुना प्राधिकरण के आवंटियों को हाइकोर्ट का झटका

Tue, 27 Oct 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 27 Oct 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
HC blow to Yamuna Authority' allottees

यमुना प्राधिकरण के 21 हजार आवंटियों को सोमवार को हाईकोर्ट से झटका लगा। किसानों को 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए 1330 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से प्राधिकरण द्वारा लगाया गया अतिरिक्त प्रतिकर अब उन्हें भरना पड़ेगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुछ आवंटियों द्वारा लगाई गई याचिका खारिज कर दी है।

विज्ञापन


वर्ष 2009 में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-18 और सेक्टर-20 में भूखंडों की योजनाएं निकालीं थीं। इसमें तीन सौ वर्गमीटर, पांच सौ वर्गमीटर, एक हजार वर्गमीटर, दो हजार वर्गमीटर और तीन हजार वर्गमीटर के करीब 21 हजार भूखंड की योजना निकाली गई थी।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा में भूमि के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के चलते 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजे के आदेश के बाद यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के किसानों की मांगों और आंदोलन को देखते हुए प्राधिकरण ने उन्हें भी 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा देने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त मुआवजे का बढ़ा बोझ (1330 रुपये प्रति वर्ग मीटर) आवंटियों से लेने का प्राधिकरण ने निर्देश दिया था। इसी सिलसिले में अतिरिक्त प्रतिकर 19 अक्तूबर को अंतिम तिथि थी। इसके खिलाफ कुछ आवंटियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रतिकर मामले को यमुना प्राधिकरण का मामला बताते हुए उसमे हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed