फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hay-making factory in the Great Fire of cooler pad

फैक्ट्री में केमिकल का ड्रम फटा, 5 लोग बुरी तरह झुलसे

Tue, 06 May 2014 07:50 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 06 May 2014 07:50 AM IST
विज्ञापन
Hay-making factory in the Great Fire of cooler pad

बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे कूलर के घास पैड बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।

विज्ञापन


एक परिवार के छह बच्चों समेत नौ लोग फैक्ट्री के चौथे तल पर बने कमरे में दो घंटे तक आग की लपटों में घिरे रहे। जान बचाने केलिए चीख-पुकार मचाते रहे।

पुलिस अफसरों ने किसी तरह उन्हें सकुशल निकाला। दमकल की 25 फायर टैंडरों से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन


शिवा पैकिंग्स इंडस्ट्रीज नाम से यह फैक्ट्री अनिल मित्तल की है। इसमें कूलर के घास पैड के अलावा लकड़ी की पेटी, पैलेट, केबल ड्रम और वुड शेविंग आदि बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को ग्राउंड फ्लोर पर घास पैड में आग लग गई। धुआं और आग की लपटें उठती देख कोहराम मच गया। इस दौरान 20 से ज्यादा कर्मचारी वहां काम कर रहे थे। वे भाग खड़े हुए।

फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। गाजियाबाद केअलावा वैशाली और नोएडा से सात फायर टैंकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में दमकलकर्मी जुट गए।

इस दौरान फैक्ट्री के चौथे फ्लोर पर कर्मचारियों का परिवार फंस गया, जिन्हें एसपी सिटी शिव हरि मीणा, सीएफओ एपी सिंह, फायर विभाग केनवरत्न चौहान ने पुलिसकर्मियों की मदद से सकुशल निकाला।

आग इतनी भयंकर थी कि कई किलोमीटर दूर से धुआं और लपटें नजर आ रही थी। उद्यमी करीब 50 लाख केनुकसान का अनुमान बना रहेहैं। अगर आग ऊपर के तलों पर भी लग जाती तो करोड़ों का नुकसान होता।


इन्हें बचाया गया
चौथे तल पर बने कमरे में मासूम बेग (75) नसरीन, अर्श (डेढ़ साल), रिहान (दो माह), असलम, शमून, अनस (8), इल्मा (10), आयशा (3) आग की लपटों में घिरे रहे। इन्हें बचाया गया।

सेवन मर्डर कनेक्शन
पिछले साल नगर कोतवाली क्षेत्र में एक परिवार केसात लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। यह फैक्ट्री उनकी रिश्तेदारों की है। फैक्ट्री मालिक अनिल मित्तल मृतक परिवार केदामाद सचिन के चाचा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed