फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hashtag Seelampur tops the Seelampur trend with more than 40 thousand tweets

सीलमपुर बवालः 40 हजार से ज्यादा ट्वीट के साथ हैशटैग सीलमपुर ट्रेंड में सबसे ऊपर 

Wed, 18 Dec 2019 04:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 18 Dec 2019 04:33 AM IST
विज्ञापन
Hashtag Seelampur tops the Seelampur trend with more than 40 thousand tweets
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pxhere.com

सीलमपुर बवाल के साथ ही मंगलवार दोपहर बाद से अधिकतर की नजरें सोशल मीडिया पर टिकी रहीं। नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वालों ने हैशटैग सीलमपुर पर रात दस बजे तक तकरीबन 40 हजार ट्वीट किए गए। सर्वाधिक ट्रेंड के साथ हैशटैग सीलमपुर अव्वल रहा। 

विज्ञापन


जबकि टॉप 10 में सीलमपुर प्रकरण से ही संबंधित चार हैशेटैग रहा। इनमें हैशटैग इंडियंस अंगेंस्ट सीएबी, हैशटैग सीए प्रोटेस्ट, हैशटैग आई सपोर्ट सीए का नाम शामिल हैं। फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सीलमपुर से संबंधित सर्वाधिक फोटो, वीडियो और मेसेज पोस्ट किए गए। 
विज्ञापन


नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वालों की तादाद सोशल मीडिया पर समर्थकों की अपेक्षा अधिक रही। सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के बाहर हुई हिंसा और पथराव की घटना के बाद से मेट्रो और वाहनों में सफर करने वालों की नजरें मोबाइल पर ही टिकी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाकिर हुसैन कॉलेज के बाहर, जामा मस्जिद या कश्मीरी गेट बस अड्डा के आसपास भी पूरे दिन लोग एक दूसरे को देखकर आगे बढ़ते हुए नजर आए। एक यात्री ने बताया कि सीलमपुर की घटना के बाद कई जगहों पर माहौल कुछ ऐसा ही दिख रहा है। 

बसों के रूट डायवर्ट किए गए तो जगह जगह लोग समूहों में इकट्ठा होकर बातें करते दिखे। घटना के तुरंत बाद एक दूसरे को वीडियो, फोटो शेयर करते नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed