फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hashim Baba's plea for additional remand in MCOCA case rejected

Delhi NCR News: मकोका मामले में हाशिम बाबा की अतिरिक्त रिमांड की याचिका खारिज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने सात दिनों की अतिरिक्त हिरासत मांगी थी
विज्ञापन

नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने मकोका के मामले में जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा और अनवर खान की पुलिस हिरासत देने से इन्कार कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने मकोका के तहत दर्ज किए गए बयान के मद्देनजर, हाशिम बाबा और अनवर खान से आमना-सामना कराने के लिए उनकी सात दिनों की अतिरिक्त हिरासत मांगी थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) चंद्रजीत सिंह ने हाशिम और अनवर की अतिरिक्त हिरासत की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। दिल्ली पुलिस की याचिका खारिज करते हुए अदालत ने कहा कि कोई भी नया आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है, जिसका आरोपियों से आमना-सामना कराया जाना आवश्यक हो। अदालत ने उन्हें दो अन्य आरोपियों जोया और समीर बाबा के साथ न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


दिल्ली पुलिस के वकील ने दलील दी कि आरोपी हाशिम और अनवर खान सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ जरूरी है। इस अर्जी का विरोध अधिवक्ता अनुराग जैन, सुलेमान मोहम्मद खान, तरुण राणा और एमएम खान ने किया। इससे पहले 21 जुलाई को अदालत ने मकोका के एक मामले में हाशिम बाबा, समीर बाबा, जोया खान और अनवर खान उर्फ चाचा को आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed