{"_id":"463b015b7207b3258a38f291f5901e9f","slug":"haryanas-shooter-to-become-international-shooting-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद के ये शूटर बनेंगे अंतरराष्ट्रीय शूटिंग जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद के ये शूटर बनेंगे अंतरराष्ट्रीय शूटिंग जज
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 29 May 2014 02:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक हरियाणा के शूटर शूटिंग प्रतियोगिताओं में केवल निशाना लगाते थे, लेकिन अब खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अंक देते हुए भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
हरियाणा के चार शूटरों का चयन अंतरराष्ट्रीय शूटिंग जज बनाने के लिए हुआ है। इनको इस्लामाबाद में शूटिंग जज का कोर्स कराया जाएगा, जिसके बाद किसी भी अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में यह खिलाड़ी जज की भूमिका निभा सकेंगे।
विज्ञापन
ऑल इंडिया शूटिंग एसोसिएशन के सचिव दीप भाटिया ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में पलवल के शांतनु, फरीदाबाद के भूपेंद्र व सुधीर तोमर व सोनीपत से रीना के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
यह सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। इनका चयन वर्ल्ड शूटिंग फेडरेशन जर्मनी ने किया है। भाटिया ने बताया कि जून के पहले सप्ताह में सभी खिलाड़ी इस्लामाबाद रवाना हो जाएंगे।