{"_id":"596a22b44f1c1b2b278b4778","slug":"haryana-waqf-board-gives-financial-assistance-and-job-offer-letter-to-junaid-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुनैद के परिवार को हरियाणा वक्फ बोर्ड ने दिया 5 लाख का चेक व नियुक्ति पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुनैद के परिवार को हरियाणा वक्फ बोर्ड ने दिया 5 लाख का चेक व नियुक्ति पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 15 Jul 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
जुनैद के परिवार को पांच लाख का चेक देते बोर्ड के चेयरमैन।
- फोटो : अमर उजाला
ईएमयू में सीट के विवाद में चाकू से गोदकर हुई जुनैद के परिजनों को हरियाणा वक्फ बोर्ड ने पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है।
विज्ञापन
शनिवार को पुन्हाना विधायक एवं हरियाणा वक्फ बोर्ड के चेयरमैन चौधरी रहीसा खान ने जुनैद के परिजनों को पांच लाख का चेक और नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा।
विज्ञापन
रहीसा खान ने कहा कि जुनैद के हत्यारों को कड़ी सजा मिलेगी। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी निर्दोष को फंसाया नहीं जाएगा।
चेयरमैन रहीसा खान ने कहा कि गांव खंदावली जिला फरीदाबाद निवासी जुनैद की हत्या के बाद हरियाणा वक्फ बोर्ड की तरफ से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के तौर पर पांच लाख रुपये व नौकरी देने का वायदा किया गया था।
विज्ञापन
जिसे शनिवार को पूरा किया गया। भाजपा सरकार जो वायदा करती है, उसे पूरा करती है। उन्होंने कहा की इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
परिवार के सदस्य अभी भी गहरे सदमे में हैं। जिनका दर्द बांटने के लिए परिवार के बीच आकर हौसला देने की जरूरत है। हर मुश्किल में वह जुनैद के परिवार के साथ हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी लोग इस दुख की घड़ी में राजनीति कर रहे हैं, ऐसा करके वे अपनी तुच्छ मानसिकता का परिचय दे रहे हैं।