फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana steelers will participate in pro kabaddi league

प्रो-कबड्डी लीग में मजबूती से उतरेगी हरियाणा स्टीलर्स

Fri, 14 Jul 2017 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 14 Jul 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
haryana steelers will participate in pro kabaddi league
- फोटो : pti

प्रो-कबड्डी लीग के पांचवें चरण में हरियाणा स्टीलर्स की टीम हिस्सा लेगी। यह टीम इस बार 11 अन्य भागीदार टीमों में शामिल है। इसकी नीलामी से ही स्पष्ट हो गया था कि इस वर्ष भाग लेने वाली 12 टीमों में यह शामिल होगी।

विज्ञापन


मुकाबले को लेकर टीम ने तैयारी शुरू कर दी है। गुजरात, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के बाद हरियाणा स्टीलर्स प्रो कबड्डी लीग के साथ जुड़ने वाली चौथी नई टीम है। हरियाणा विश्व स्तर के कबड्डी खिलाड़ियों का गढ़ रहा है, लेकिन अभी तक इसकी टीम नहीं बन पाई थी।
विज्ञापन


अब यह कमी भी दूर हो गई और एक टीम के रूप में इसके खिलाड़ी मैट पर जलवा बिखेरने को तैयार हैं। टीम की रक्षा पंक्ति मजबूत करने के लिए टखने जकड़ने की विशेषज्ञता रखने वाले सुरेंद्र नाडा को टीम में प्राथमिकता के साथ चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाडा पिछले सीजन में ‘बंगलूरू बुल्स’ की तरफ से खेल चुके हैं और उस सीजन के लिए एक सबसे बड़ा सरप्राइज बन गए जब उन्होंने विश्व कप में भारत के लिए गोल्ड जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। 

93 दिनों तक चलने वाली यह लीग 28 जुलाई से शुरू होकर अक्तूबर 2017 तक चलेगी। पिछले सीजन में बुल्स टीम के एक अन्य स्टार मोहित चिलर भी एक रेडर हैं, जिन्हें टीम में जगह मिली है। पीकेएल-4 में पुणे टीम के कप्तान वजीर सिंह इस बार स्टीलर्स की डिफेंस को मजबूत कर रहे हैं।

विदेशी खिलाड़ी के रूप में इस नई फ्रेंचाइज के लिए सबसे महंगे बिकने वाले खोमसन थोंगखम भी खेल रहे हैं। इसी टीम में राकेश सिंह ऐसे ही युवा प्रतिभावान डिफेंडर्स है, जिनका दांव-पेंच देखते बनता है।

खतरनाक बैक किक के लिए मशहूर हरियाणा के सबसे दृढ़ निश्चयी रेडर और राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल जीत चुके दीपक कुमार दहिया के अलावा युवा रेडर विकास खंडोला और प्रशांत कुमार राय के दांव-पेंच पर भी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों की सतर्क नजर रहेगी। 


हरियाणा स्टीलर्स ने बेल्लारी स्थित जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोच आरएस खोकर तथा श्रीनिवासन की मौजूदगी में प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। स्टीलर्स के लिए सोनीपत को होम ग्राउंड बनाने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed