फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana roadways shut 4 buses on aligarh route

अलीगढ़ रूट पर फिर बंद हुईं चार बसें

Wed, 14 May 2014 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 14 May 2014 04:40 PM IST
विज्ञापन
haryana roadways shut 4 buses on aligarh route

फरीदाबाद से बस से अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों की समस्या बढ़ गई है। खराब रूट के कारण फरीदाबाद एवं पलवल बस डिपो ने चार बसों का संचालन बंद कर दिया है। यात्रियों को अब दो से तीन घंटे में बसें मिलेंगी।

विज्ञापन


रूट खराब होने के कारण रोडवेज ने अब सिर्फ 10 बसों को चलाने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि रूट खराब के कारण 10 दिन पहले भी फरीदाबाद बस अड्डे से आठ और पलवल से छह बसों को बंद किया गया था। अब यात्रियों को केवल सात बसों की सेवा मिलेगी।
विज्ञापन


विभाग से मिली जानकारी अनुसार खराब रूट के कारण बसों को काफी क्षति पहुंच रही है। आए दिन बसें खराब हो कर बस डिपो पर खड़ी हो रही हैं। ड्यूटी इंस्पेक्टर इदरीस खान ने बताया कि खराब रूट के कारण बसें चलाने में परेशानी आ रही है। मेंटेनेंस का खर्च बढ़ रहा है इसलिए संख्या कम की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा की बसें भी हो चुकी हैं बंद
इससे पहले पिछले सप्ताह ही हरियाणा रोडवेज ने राजस्व कम मिलने के कारण बल्लभगढ़ से आगरा चलने वाली बस के तीन रूट बंद कर दिए हैं। इससे सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हरियाणा रोडवेज बस के बल्लभगढ़ बस अड्डे से आगरा के लिए छह रूट चलते थे। इसलिए सवारियों को बल्लभगढ़ बस अड्डे पर दूसरे प्रदेशों से आने वाली बसों की इंतजार में ज्यादा समय तक नहीं बैठना पड़ता था। अब सरकार ने बल्लभगढ़ से आगरा के लिए चलने वाली बसों के तीन रूट बंद कर दिए हैं। अब सिर्फ दिन में तीन रूट चलेंगे।

रूट बंद होने के कारण बल्लभगढ़ से आगरा जाने वाली सवारियों को अब उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश व दिल्ली की बसों के ऊपर निर्भर होना पड़ रहा है। जबकि फरीदाबाद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की आबादी करीब 16 लाख है। आबादी के हिसाब से आगरा के चक्कर बढ़ाने की आवश्यकता होनी चाहिए, यहां ठीक उल्टा है और इसके विपरीत रूट बंद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed