फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana Panchkula Triple Murder Case Revenge for murder of brother-in-law gangster Kapil Nandu got his killed

Panchkula Triple Murder: पंचकूला कांड में बड़ा खुलासा... जीजा की हत्या का लिया बदला; इस गैंगस्टर ने कराया कत्ल

Wed, 25 Dec 2024 02:06 PM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Dec 2024 02:06 PM IST
सार

पंचकूला ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। गैंगस्टर ने अपने जीजा की हत्या का बदला लेने के लिए मामा-भांजे की हत्या कर दी। मंजीत महल और नजफगढ़ के गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फं नंदू के बीच काफी समय से गैंगवार चल रही है। 

विज्ञापन
Haryana Panchkula Triple Murder Case Revenge for murder of brother-in-law gangster Kapil Nandu got his killed
Panchkula Triple Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला के सल्तनत होटल-रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग दिल्ली एनसीआर में चल रही गैंगवार का नतीजा है। दिल्ली के गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने अपने सगे जीजा की हत्या का बदला लेने के लिए विनीत विक्की और उसके भांजे तीर्थ की हत्या करवाई है। 
विज्ञापन


विनीत विक्की मित्रराऊ गांव के रहने वाले अशोक गहलोत उर्फ सोनू का सगा भाई था। अशोक मकोका के तहत जेल में बंद है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंजीत महल और नजफगढ़ के गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फं नंदू के बीच काफी समय से  गैंगवार चल रही है। 
विज्ञापन


इसी गैंगवार के तहत दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा में कई लोगों की हत्या हो चुकी है। इस गैंगवार में विनीत विक्की ने गैंगस्टर मंजीत महल के साथ मिलकर कुछ साल पहले नंदू के सगा जीजा डॉक्टर सुनील की ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी थी। डॉक्टर सुनील बीएमएस डॉक्टर थे और प्रैक्टिस कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजीत महल और विक्की को संदेह था कि उनके एक मामले में गवाह नंदू गिरोह के पास उठता, बैठता है। साथ ही इन लोगों के बीच एक प्रॉपर्टी को लेकर विवाद भी बताया जा रहा था। इस विवाद में विक्की ने मंजीत महाल के साथ मिलकर नंदू के जीजा डॉक्टर सुनील की हत्या कर दी थी। तभी से ही नंदू अपने जीजा की हत्या बदला लेने के लिए घूम रहा था।

मौका लगता ही उसने  विक्की और उसके भांजे तीर्थ की हत्या करवा दी। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी तक इस गैंगवार में दोनों गैंग एक दूसरे के जानकार और परिजनों की हत्या कर रहे थे। एक गिरोह द्वारा दूसरे गिरोह पर सीधे हमले का पहला मामला है।

 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कई टीम इस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस पंचकूला पुलिस के लगातार संपर्क में है।

विक्की पर पांच केस
विक्की पर हत्या के दो मामलों समेत पांच आपराधिक मामले दर्ज थे। उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस ने उस पर 30 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था। विक्की तीन साल से फरार चल रहा था, जिसके बाद चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने उसे अगस्त 2022 में गिरफ्तार कर दो पिस्टल, एक रिवॉल्वर, चार कट्टे और चार कारतूस बरामद किए थे।

जमानत पर बाहर आया था विक्की
इसके कुछ समय बाद विक्की जमानत पर बाहर आया था। विक्की को शक था कि उसके दोस्त ने पुलिस को उसकी मुखबिरी की थी। जेल से बाहर आने के बाद विक्की ने दोस्त पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था। पुलिस इस एंगल से भी इस मामले में जांच कर रही है।

मंजीत महल गैंग से जुड़े हैं विक्की के तार
विनीत उर्फ विक्की मंजीत महल गैंग से संबंध रखता था। यह गैंग एनसीआर में हत्या, डकैती और वसूली करने के लिए जाना जाता है। विनीत का बड़ा भाई अशोक भी गैंगस्टर है और मकोका के तहत जेल में बंद है। उसके खिलाफ हत्या, वसूली और आर्म्स एक्ट के 18 केस दर्ज हैं। मंजीत महल गैंग और दिल्ली के खूंखार गैंगस्टर नीरज बवाना के बीच भी गैंगवार कई सालों से चलती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed