फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana left water from hathini bairaj flood cold effect delhi

हरियाणा ने छोड़ा पानी, दिल्ली में पैदा हुआ बाढ़ का खतरा

Sun, 17 Jul 2016 09:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Jul 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
 haryana left water from hathini bairaj flood cold effect delhi

उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश का असर अब देश की राजधानी दिल्ली में भी दिखने लगा है। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज का जलस्तर इतना बढ़ गया कि शनिवार को इसमें से 13988 क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ा जो धीरे-धीरे दिल्ली में पहुंच रहा है और राजधानी में यमुना का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा है।

विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि रविवार शाम तक हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली में पहुंच जाएगा जिससे दिल्ली में यमुना का जलस्तर चेतावनी के स्तर (204 मीटर) तक पहुंच जाने की आशंका है। 
विज्ञापन


ऐसे में दिल्ली में बाढ़ की ‌स्थिती पैदा हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204 मीटर से ऊपर जाता है तो राजधानी के निचले इलाकों में पानी भर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कें लबालब, हर तरफ जाम

 haryana left water from hathini bairaj flood cold effect delhi

इससे पहले राजधानी में शनिवार सुबह जब लोग ऑफिस व अन्य जरूरी कामों से घरों से बाहर निकले तो सड़कें पानी से लबालब थीं। तड़के शुरू हुई बारिश के लगातार जारी रहने से सुबह नौ बजे तक सड़क पानी से पूरी तरह भर गई। ऐसा लग रहा था जैसे बाढ़ आ गई हो। 

हर मार्ग व सड़क पर पानी भरा हुआ था जिससे हर जगह जाम लग गया। कई मार्गों पर तो दो से तीन किलोमीटर तक जाम लग गया था। बारिश बंद होने के बाद शाम में ही जाकर लोगों को राहत मिली।

कई मार्गों पर जाम के बहुत ही बुरे हालत थे। सभी अंडरपास पानी से भर गए थे। इस कारण वहां से वाहनों का गुजरना बंद हो गया था। यातायात पुलिस को कई जगहों पर ट्रैफिक परिवर्तित करना पड़ा। 

दुपहर तक लगातार जारी बारिश के कारण जसोला, ओखला, आश्रम से अपोलो अस्पताल तक, बदरपुर से लेकर साकेत तक एमबी रोड, अंधेरिया मोड़ से गुड़गांव बॉर्डर तक एमजी रोड, साकेत मेट्रो स्टेशन, अरविंदो मार्ग, आईआईटी से एम्स, राव तुलाराव मार्ग से आईआईटी तक, बीआरटी, लाला लाजपत राय मार्ग, साउथ एक्स, आरकेपुरम, सराय काले खां से लेकर डीएनडी तक, मथुरा रोड पर प्रगति मैदान से निजामुद्दीन, मोदी मिल फ्लाईओवर, कालकाजी मंदिर से चिराग दिल्ली व आईआईटी तक, आनंदमयी मार्ग, आईएनए से एम्स तक, लोधी रोड फ्लाईओवर से डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर तक, हयात से सफदरजंग अस्पताल तक, सादिक नगर, धौला कुआं, द्वारका सेक्टर छह और सात, उत्तमनगर, पंखा रोड, एनएच-8, नजफगढ़ रोड पर तिलक नगर, राजौरी गार्डन और कीर्ति नगर, रोहिणी, समयपुर बादली, रानीबाग, आईएसबीटी, माल रोड, चांदनी चौक, सिविक सेंटर के पास गुरु नानक चौक, आजाद मार्केट, मलकागंज, बाड़ा हिंदू राव से बर्फखाना तक, आईटीओ, विकास मार्ग, आईपी फ्लाईओवर, लक्ष्मी नगर, एनएच-24, चेम्सफोर्ड रोड से पहाड़गंज और करोलबाग आदि मार्गों पर लंबा जाम लगा। जाम में दिल्ली पुलिस के एक डीसीपी भी फंस गई।

वह करीब डेढ़ घंटे जाम में फंस रही। डीसीपी ने अमर उजाला को बताया कि सड़कों को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे दिल्ली में बाढ़ आ गई हो। हर सड़क पर पानी भरा हुआ था।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना था कि जिन मार्गों पर लंबा जाम लगा था वहां पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। हालांकि सभी सड़कों पर जाम जैसे हालात थे। जलभराव के कारण लगे जाम को खुलवाने में ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी लाचार नजर आ रहे थे। 

अंडरपास में दो बसें डूबी
बारिश से राजधानी में स्थित सभी अंडरपास में पानी भर गया था। वाहन चालक ये अंदाजा नहीं लगा सक रहे थे कि वहां कितना पानी है। पुलप्रह्लादपुर अंडरपास में तो डीटीसी की दो बसें डूब गई थी।

ड्राइवर व कंडेक्टर बस की छत पर चढ़ गए थे। मूलचंद, जखीरा, पालम, धौला कुआं, सरिता विहार और भैरों मार्ग अंडरपास में दोपहर तक पानी भरा रहा। इस दौरान यहां से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed