फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana govt issues illegal land in award to Saina Nehwal

सरकार ने सायना नेहवाल को इनाम में दी विवादित जमीन

Sun, 10 Aug 2014 04:31 AM IST
Updated Sun, 10 Aug 2014 04:31 AM IST
विज्ञापन
Haryana govt issues illegal land in award to Saina Nehwal

प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के नाम पर नगर निगम ने देश की बैंडमिंटन क्वीन सायना नेहवाल को जो आठ एकड़ जमीन आवंटित की है। वह कई मामले में विवादित है। इस जमीन पर बने एक प्राचीन मंदिर के माली को थप्पड़ माने के सवाल पर भारतीय युवा मोर्चा ने निगम आयुक्त के खिलाफ कई दिनों का प्रदर्शन किया। शनिवार को उनका यहां से स्थानांतरण भी कर दिया गया।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हरियाणा प्रदेश सरकार ने यह जमीन सायना नेहवाल को यहां बैडमिंटन अकादमी स्थापित करने के दिया है। इसके लिए नगर निगम ने नवंबर 2013 में पार्षदों की बैठक में खेल को बढ़ावा देने के लिए बैंडमिंटन अकादमी खोलने की खातिर सायना नेहवाल को आठ एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव पास कर सरकार को भेजा था।

विज्ञापन

गुड़गांव में हैं वो जमीन

Haryana govt issues illegal land in award to Saina Nehwal

पार्षदों की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर अमल करते हुए दो दिन पहले प्रदेश सरकार की ओर से इसे मंजूरी मिल गई है। अलग बात है कि इस जमीन को लेकर विवाद है। गुड़गांव-महरौली रोड पर पुलमैन होटल के पीछ सिंकदरपुर घोषी गांव की आठ एकड़ जमीन का मार्केट भाव इस समय 80 करोड़ रुपये बताया गया है।

नगर निगम ने इस भूखंड तक जाने व होटल के रास्ते को लेकर मार्बल मार्केट में तोड़-फोड़ करवाए थे। इसका विरोध करने पर दो मार्बल व्यापारियों के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया गया गया था। यही नहीं 10 दिन पहले निगमायुक्त प्रवीण कुमार पर सिकंदरपुर की इस पंचायती जमीन पर बने प्रचीन मंदिर के माली को थप्पड़ मारने का लगा था।

क्या सायना के लिए कब्जा हटवाएगी

Haryana govt issues illegal land in award to Saina Nehwal

नगर निगम की ओर से उस जगह से मंदिर हटवाने के प्रयास किए जाने पर गांव वाल भड़ गए थे। इस बीच नगर निगम ने मंदिर से गांव वालों का कब्जा इसके पुजारी को हटाने का भी प्रयास किया। जिसके विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने कई दिनों तक लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया।

शनिवार को उन्होंने निगम आयुक्त के तबादले को अपनी बड़ी जीत बताते हुए अमर उजाला से कहा कि अगर अकादमी के नाम जमीन के गोल-माल की कोशिश की गई तो युवा मोर्चा उसका खुलकर विरोध करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed