{"_id":"572204934f1c1be776a921c8","slug":"haryana-government-will-prepare-state-resident-database","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार तैयार करेगी स्टेट रेजीडेंट डाटा बेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार तैयार करेगी स्टेट रेजीडेंट डाटा बेस
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 29 Apr 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार यहां रहने वाले लोगों के लिए अलग से रेजीडेंट डाटा बेस तैयार करेगी। जिसमें लोगों का जन्म से लेकर मृत्यु तक सभी काम इसी डाटा के आधार पर होगा।
विज्ञापन
इसमें युवाओं को अधिक फोकस करते हुए रोजगार दिलाने के लिए कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बात की जानकारी प्रदेश के वित्त एवं उद्योग मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने दी। वो बृहस्पतिवार को आईटीआई में मॉडल करियर सेंटर और जॉब फेयर का उद्घाटन करने बतौर विशिष्ट अतिथि आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस डाटा बेस में बच्चे के जन्म के समय रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। बच्चे के जन्म के बाद और कौशल का ट्रैक करने के लिए इसी डेटा बेस का इस्तेमाल किया जाएगा। कहां कितनी शिक्षा प्राप्त करता है? कितनी स्किल और स्किल के आधार पर कौन सा रोजगार मिलता है?
विज्ञापन
बेहतर रोजगार के लिए कौन सी सॉफ्ट स्किल या अन्य कोर्स की जरूरत है? इसके लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर नेशनल करियर सर्विस के आधार पर योजना तैयार की जा रही है। नौकरी देने वाली वेबसाइटों की तरह पोर्टल होगा। जो इंडस्ट्री के साथ जुड़ा होगा।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि नौकरी देने वाले ज्यादा हैं, लेकिन वो सही तरीके से कंपनियों से कनेक्ट नहीं हो पाते हैं। वो कौन सी स्किल जानते हैं और कंपनी को क्या जरूरत है? उसे कनेक्ट करने मेें दिक्कत आती है। मॉडल करियर सेंटर इसमें बेहतर विकल्प साबित होगा।