{"_id":"a0b76ba855d75f0ef37e2255787b64a7","slug":"haryana-government-will-honor-those-who-went-jail-during-emergency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपातकाल में जेल जाने वालों को सम्मानित करेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपातकाल में जेल जाने वालों को सम्मानित करेगी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 30 Jul 2015 05:28 PM IST
विज्ञापन
आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष करते हुए जेल में यातनाएं सहने वालों को राज्य सरकार सम्मानित करेगी। जिला उपायुक्त अशोक सांगवान ने बताया कि 15 अगस्त को ऐसे लोगों को ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही शुभ्र ज्योत्सना नामक ग्रंथ प्रकाशित होगा। जिसमें सरकार आपातकाल के दौरान जेल में रहे व्यक्तियों के लेख, कविता, कहानी व अन्य साहित्य सामग्री को प्रकाशित करेगी।
विज्ञापन
नगराधीश ने पदभार संभाला
नूंह। प्रदेश सरकार की ओर से मेवात में नगराधीश के पद पर स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारी सुरेश कुमार चहल ने बृहस्पतिवार को पदभार संभाल लिया। वह पहले भी मेवात में एसडीएम नूंह के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
सम्मानित होंगे 13 बीएलओ
नूंह। राज्य चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूचियों के नवीनीकरण कार्य को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए मेवात जिले के 13 बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशासन की ओर से 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।
जिला उपायुक्त अशोक सांगवान ने बताया कि इन बीएलओ ने मतदाता सूचियों के साथ आधारकार्ड नंबर जोड़ने के मामले में बेहतर ढंग से शत-प्रतिशत कार्य किया है।
