{"_id":"5766bfec4f1c1b515911cd52","slug":"haryana-cricket-association-will-examine-chetan-sharma-met-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की होगी जांच, सीएम से मिले चेतन शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की होगी जांच, सीएम से मिले चेतन शर्मा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की विजिलेंस जांच हो सकती है। इस मामले पर क्रिकेटर चेतन शर्मा रविवार कोमुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से भाजपा कार्य समिति की बैठक में मिले।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने चेतन शर्मा को विजिलेंस जांच का भरोसा दिया है। इससे पहले शर्मा खेल मंत्री अनिल विज से मिलकर इस बारे में शिकायत कर चुके हैं। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से मोर्चा खोलने वाले पूर्व क्रिकेटर ने लिखित शिकायत देकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
रविवार को सेक्टर-54 में चल रही भाजपा कार्य समिति की बैठक में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे चेतन शर्मा ने कहा कि एचसीए ने खिलाड़ियों के लिए कुछ नहीं किया और न ही रुपयों का सही प्रयोग किया।
विज्ञापन
प्रदेश में खिलाड़ियों के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। बीसीसीआई से मिली रकम पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की कमान कपिल देव जैसे खिलाड़ी को सौंपनी चाहिए थी।
पूरे मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चेतन शर्मा की शिकायत की सरकार उच्च स्तरीय जांच करवाएगी, अगर आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई होगी।
शिकायत में चेतन ने ये बिंदु उठाए
- हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन ने रुपयों का गलत प्रयोग किया, बेइमानी की है और कई प्रकार के घोटाले किए
- एचसीए के पास किसी प्रकार का कोई स्टेडियम नहीं है, उन्होंने इसे बढ़ाने पर कभी ध्यान नहीं दिया
- एसोसिएशन हरियाणा में क्रिकेट टैलेंट को उभारने में कामयाब नहीं हो सकी
- एचसीए की मिस मैनेजमेंट सभी के सामने हैं और परिवारवाद के कारण यहां का विकास नहीं हो सका
- यहां की खराब राजनीति के कारण करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है
- युवा क्रिकेटर्स के लिए काम नहीं किया गया और जिले को दिए जाने वाला पैसा भी बेकार किया गया है
- इंटरनेशनल और क्रिकेट के जानकारों को एसोसिएशन ने अपने साथ नहीं जोड़ा, न ही अच्छे कोच रखे