फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana CM visits faridabad

सीएम को दिखाया जाएगा काला झंडा

Sun, 15 Jun 2014 02:28 AM IST
ब्यूरो्/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो्/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 15 Jun 2014 02:28 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM visits faridabad

इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) के लिए 1,832 एकड़ जमीन देने वाले पांच गांवों के 2,610 किसानों की मांग को अगर सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया, तो गंभीर परिणाम होंगे।

विज्ञापन


यह बात किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन को स्पष्ट कर दी है। समिति के पदाधिकारियों की एक बैठक शनिवार को चंदावली में आयोजित हुई।

समिति के प्रधान राम निवास नागर ने बताया कि 22 जून को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बल्लभगढ़ में बदरपुर-वाईएमसीए मेट्रो कॉरिडोर का विस्तार करने आने वाले हैं।
विज्ञापन


समिति के मीडिया प्रभारी गिर्राज धनखड़ ने बताया कि 22 जून को किसान आंदोलन शुरू कर देंगे। मुख्यमंत्री का स्वागत काले झंडों के साथ किया जाएगा।

इसके बाद 24 जून को आईएमटी का विकास कार्य रोका जाएगा। जब तक सभी 2610 किसानों को रिहायशी प्लॉट अलॉट नहीं कर दिए जाते, आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed