फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana: CM Manohar announced, all schools will remain closed till 30th April

हरियाणा: सीएम मनोहर का एलान, सभी स्कूल 30 अप्रैल तक रहेंगे बंद

Fri, 09 Apr 2021 03:38 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम 
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 09 Apr 2021 03:38 PM IST
सार

  • गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी की बैठक के लिए पहुंचे सीएम
  • प्रेसवार्ता के दौरान दी स्कूलों को बंद करने संबंधी आदेश की जानकारी

विज्ञापन
Haryana: CM Manohar announced, all schools will remain closed till 30th April
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में शुक्रवार को आयोजित जीएमडीए (गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी) की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कोरोना के चलते प्रदेश के सभी स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद रखने का एलान किया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने इस बात के भी साफ संकेत दिए कि अगर जरूरत हुई तो और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश में जिस तरह से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है उससे सभी राज्य सरकारें चिंतित हैं। संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए 30 अप्रैल तक प्राइमरी से लेकर मिडिल तक के स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।  मुख्यमंत्री ने कहा है कि, जिन जिलों में संक्रमण के केस बढ़ेंगे उन जिलों में सख्ती होगी। यह फैसला जिला उपायुक्त अपने स्तर पर करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उन्होंने किसानों के गेंहू भुगतान को लेकर भी एक एलान किया। उनका कहना था कि सभी किसानों को समय पर भुगतान किया जाएगा और अगर ऐसा होने में देरी हुई तो उन्हें उनकी राशि पर ब्याज के साथ भुगतान होगा। किसी भी स्तर पर किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। आढ़तियों की हड़ताल का गेहूं खरीद पर कोई असर नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed