फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar 19 development project

विकास रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुड़गांव को दीं 19 सौगातें

Sun, 10 Apr 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 10 Apr 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar 19 development project
मनोहर लाल खट्टर विकास रैली - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को गुड़गांव के भांगरौला-कांकरौला में आयोजित विकास रैली में जिले को 19 सौगातें दीं। उन्होंने गांव कांकरौला में एक विश्वविद्यालय, मानेसर में कन्या महाविद्यालय, बादशाहपुर में अस्पताल, गांव भांगरौला और खटोला में खेल स्टेडियम, पटौदी चौक के पास फ्लाईओवर निर्माण और शहर में कई जगहों पर मल्टी लेवल पार्किंग समेत कई अन्य घोषणाएं कीं।

विज्ञापन


बता दें कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और कैबिनेट मंत्री नरबीर सिंह ने 24 घोषणाओं की सूची प्रस्तुत की था, जिसमें से पांच मांगों को छोड़कर मुख्यमंत्री ने शेष पर अपनी सहमति दे दी।
विज्ञापन


रैली में मुख्यमंत्री ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 15 करोड़, जबकि और गुड़गांव, पटौदी व सोहना विधानसभा क्षेत्र के लिए 10-10 करोड़ रुपये दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र को 200 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए

Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar 19 development project
मनोहर लाल खट्टर विकास रैली - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव

मुख्यमंत्री ने सेक्टर-4 और 53 में सांस्कृतिक भवनों का निर्माण, गांव वजीराबाद में सामुदायिक केंद्र, नगर निगम द्वारा पंचायत भवन का निर्माण, आबकारी एवं कराधान कार्यालय का निर्माण, गुड़गांव में 83 एकड़ में नया बस स्टैंड व वर्कशाप, जस्टिस टावर और चंदू वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के विस्तार की भी घोषणा की।

मनोहर लाल ने कहा कि बिना जनसभा किए गुड़गांव व आसपास के क्षेत्र में विकास कराए जा रहे हैं। इसके लिए अभी तक 471 करोड़ रुपये जारी कराए जा चुके हैं। पिछले वर्ष राज्य का बजट 69000 करोड़ रुपये था।

प्रदेश के विकास को देखते हुए इस बार इसे बढ़ाकर 88000 करोड़ रुपये कर दिया गया। इससे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को 200 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए अधिक प्राप्त होंगे।

विकास कार्यों में पारदर्शिता के लिए सोशल ऑडिट व्यवस्था

Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar 19 development project
मनोहर लाल खट्टर विकास रैली - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव

विकास कार्यों में पारदर्शिता के लिए सोशल ऑडिट व्यवस्था लागू की जा रही है। जिसमें सरपंच समेत समाज के गण्यमान्य लोगों को शामिल कर उनकी व्यवस्था की जा रही है, ताकि विकास में पारदर्शिता आ सके।

मुख्यमंत्री ने विकास रैली में गुड़गांव को सुपर स्मार्ट सिटी बनाने की बात कही। इसके लिए उन्होंने 1000 एकड़ पर अलग से एयरोसिटी बसाने की घोषणा की। गुड़गांव समेत दक्षिण हरियाणा में विकास की गंगा बहाने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां की पानी, सीवरेज जैसी मूलभूत समस्याओं को दूर करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने की योजना तैयार की गई है।

जल्द ही इसका असर दिखेगा। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने ओलावृष्टि और जाट आंदोलन में उपद्रवियों से प्रभावित लोगों को जल्द मुआवजा देने की बात कही। मुख्यमंत्री के साथ कई कैबिनेट मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव, विधायक और पार्टी के कई नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed