{"_id":"5cdc42e3bdec22070460b0a5","slug":"haryana-board-result-2019-gurugram-pass-student-70-05-percent-result","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बोर्ड: 70.05 फीसदी परिणाम के साथ 19वें पायदान पर रहा गुरुग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा बोर्ड: 70.05 फीसदी परिणाम के साथ 19वें पायदान पर रहा गुरुग्राम
Wed, 15 May 2019 10:18 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 May 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
HBSE 12th result 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के बुधवार को घोषित बारहवीं के परीक्षा परिणाम में गुरुग्राम जिला का 70.05 फीसदी परिणाम रहा। गत वर्ष के मुकाबले हालांकि इस बार 14 फीसदी अधिक विद्यार्थी सफल रहे। इसके बावजूद प्रदेश स्तर पर गुरुग्राम जिला 19वें पायदान पर रहा।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर प्रदेश स्तर पर नूह जिला गुरुग्राम से आगे निकल गया। जिले के 75 फीसदी परिणाम के साथ 13वें स्थान पर रहा। गुरुग्राम में इस बार 7639 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से 5351 विद्यार्थी सफल हुए जबकि 974 विद्यार्थी फेल हो गए। वहीं 1314 विद्यार्थियों का कंपार्टमेंट रहा।
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड की ओर से बुधवार दोपहर तीन बजे बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें निजी स्कूलों के मुकाबले जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। परिणाम जानने के लिए सुबह से ही स्कूलों में विद्यार्थियों का उत्साह दिख रहा था।
विज्ञापन
हालांकि काफी लंबे इंतजार के बाद दोपहर उनकी मेहनत का परिणाम उनके सामने आया। परिणाम के बाद छात्रों ने अपने शिक्षकों के साथ सेल्फी ली और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। अपने छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन देख स्कूलों के प्रधानाचार्य भी काफी खुश दिखे।
कई स्कूलों को शाम तक नहीं मिली जानकारी
शाम चार बजे तक बोर्ड ने अपनी वेबसाइट, टेलीफोन, एसएमएस सुविधा के अलावा मोबाइल ऐप पर अपना परिणाम जारी होने की बात कही। इसके बावजूद अधिकतर स्कूल प्रिंसिपलों को परिणाम की जानकारी ही नहीं मिल पाई। इससे स्कूल भी अपने छात्रों के बारे में संपूर्ण जानकारी नहीं जुटा पाए। देरशाम तक सर्वर में दिक्कत आने से भी छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
44.40 फीसदी रहा प्राइवेट परीक्षा का परिणाम
नियमित विद्यार्थियों के अलावा प्राइवेट माध्यम से परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का भी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। गुरुग्राम जिले से प्राइवेट माध्यम से 813 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 361 विद्यार्थी सफल रहे जबकि 32 विद्यार्थी फेल हो गए। वहीं 399 विद्यार्थियों का कंपार्टमेंट रहा। प्राइवेट माध्यम से जिले का 44.40 फीसदी परिणाम रहा। वहीं नूंह में कुल 3604 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें 2703 पास हुए जबकि 270 फेल हो गए। वहीं 631 का कंपार्टमेंट रहा
पिछले वर्ष था 18वें स्थान पर
बारहवीं की परीक्षा में पिछले वर्ष गुरुग्राम जिला प्रदेश में 18वें स्थान पर रहा था। उस दौरान जिले का परीक्षा परिणाम 56 फीसदी था।