{"_id":"5d95a9548ebc3e012f281307","slug":"haryana-assembly-elections-2019-bjp-jjp-candidates-clash-in-nuh-2-dozens-car-vandalized-cisf-deploy","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा चुनाव से पहले भिड़े भाजपा-जजपा के कार्यकर्ता, दर्जनों गाड़ियां तोड़ीं, CISF तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा चुनाव से पहले भिड़े भाजपा-जजपा के कार्यकर्ता, दर्जनों गाड़ियां तोड़ीं, CISF तैनात
Thu, 03 Oct 2019 01:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 03 Oct 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
नूंह में भाजपा-जजपा के बीच मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
आगामी 21 अक्तूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले ही यहां पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के बीच में तनातनी शुरू हो गई है। दरअसल गुरुवार सुबह गुरुग्राम से सटे नूंह में हुए भाजपा-जजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए बवाल हो गया। इस बवाल में दो दर्जन से अधिक गाड़ियां तोड़ी गईं और खूब उपद्रव हुआ।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह नूंह में भाजपा और जजपा कार्यकर्ताओं के बीच में बहस के बाद बात झगड़े तक पहुंच गई। मामला ज्यादा बिगड़ता देख केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ) ने स्थानीय पुलिस ने कमान संभाल ली।
विज्ञापन
अब तक मिली जानकारी के अनुसार ये विवाद तब शुरू हुआ जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने जजपा कार्यालय के बाहर पटाखे फोड़ दिए।