फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana assembly election: t-shirt war in between candidates.

हरियाणा रणः अब प्रत्याशियों के बीच छिड़ी टी-शर्ट जंग

Wed, 17 Sep 2014 09:07 AM IST
मलिक असगर हाशमी/अमर उजाला, गुड़गांव
मलिक असगर हाशमी/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 17 Sep 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
Haryana assembly election: t-shirt war in between candidates.

हरियाणा चुनाव का खुमार चढ़ते ही उम्मीदवारों की ओर से मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए एक से एक हथकंडे आजमाए जाने लगे हैं। गुड़गांव के लोगों में रिस्टबैंड, वाल घड़ी और धार्मिक कैलेंडर बांटने के बाद अब उन्होंने जसभाओं, कार्यकर्ताओं के बीच टी-शर्ट बांटी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अधिकांश उम्मीदवारों की टी-शर्ट सफेद रंग की है। फर्क बस, उम्मीदवारों की तस्वीर एवं चुनाव चिन्ह का है। यूं तो गुड़गांव विधानसभा सीट से अब तक इनेलो एवं भाजपा ने ही अपने उम्मीदवार उतारे हैं। लेकिन टी-शर्ट की दौड़ में इनके अलावा कई निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं।
विज्ञापन



इलाके के निवर्तमान विधायक एवं हुड्डा मंत्रिमंडल में खेल मंत्री रहे सुखीबर कटारिया इस बार भी चुनाव मैदान में निर्दलीय ही हाथ आजमा रहे हैं। इनके अलावा इनेलो के बागी प्रत्याशी गजे सिंह कबलाना, आरडब्ल्यूए की काउंसिल के उम्मीदवार  राठी भी मैदान में हैं। इनके बीच वोटरों को रिझाने की खूब जोर आजमाइश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी उमेश अग्रवाल का जहां जन अदालत और साइकिल यात्रा पर जोर है। वहीं इनेलो उम्मीदवार निरंतर नुक्कड़ सभाएं और डोर टू डोर कैंपेनिंग कर रहे हैं। इन सबके बीच उम्मीदवारों में एक बात कॉमन है। वह है टी-शर्ट वार। ये अपने कार्यकर्ताओं को एवं समर्थकों में खुलकर टी-शर्ट बांट रहे हैं।

सभी उम्मीदवारों की टी-शर्ट सफेद रंग की है और कपड़े की क्वालिटी भी लगभग एक जैसी। जैसे सभी प्रत्याशियों ने एक ही कंपनी में अपने लिए टी-शर्ट तैयार करवाई है। इनमें फर्क केवल प्रत्याशी के चेहरे और चुनाव चिन्ह का है। प्रत्याशियों ने अपनी तस्वीर इसपर छपवा रखी है। एक-दो उम्मीदवारों की टी-शर्ट की बांह के किनारे का कलर थोड़ा भिन्न है।

रैलियों में कार्यकर्ता निकलते हैं टी-शर्ट में
उम्मीदवर की टी-शर्ट पहने कार्यकर्ता अधिकतर चुनाव से संबंधित कार्यक्रम में नजर आते हैं। जनसभाओं में उन्हें बड़ी संख्या में देखा जा सकता है। आचार संहिता लागू होने के अगले दिन गुड़गांव के अग्रवाल धर्मशाला में रेहड़ी, पटरवी वालों का कार्यक्र्रम था।

इसमें शिरकत करने मुख्यमंत्री भी आए थे। इस दौरान कांग्रेस की टिकट के एक दावेदार के समर्थकों ने यह विशेष-टीशर्ट पहन कर शहर की सड़ाकों पर रैली निकाली थी।


धार्मिक आयोजन भी खूब हुए
चुनाव आचार संहिता लागू होने से एक दिन पहले तक उम्मीदवारों की तरह से खूब धार्मिक आयोजन किए गए। किसी ने कुंडी यज्ञ कारया तो किसी ने भंडारे लगवाए। भाजपा की टिकट की दौड़ में शामिल एक नेता ने तो भगवान को पटाने के लिए अपने घर के लॉन में ही एक स्थाई हवन कुंड बनवा लिया। समय-समय पर वह हवन करवाते रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed