{"_id":"7b50a48d66d6e9e77c4bdccb0dd7e813","slug":"haryana-assembly-election-hindi-news-jn-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों की पत्नी ने जीत का दावा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों की पत्नी ने जीत का दावा किया
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 17 Oct 2014 07:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला बेशक आने वाली 19 तारीख तय करेगी, लेकिन उनकी पत्नियां अपने-अपने पति की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। हर मोड़ पर उनके साथ खड़ी रहने वाली उनकी धर्मपत्नियों ने राजनीति में भी उनका पूरा साथ दिया है।
विज्ञापन
घर के कामकाज से लेकर डोर-टू-डोर प्रचार में इन्होंने अपनी अहम भूमिका निभाई है। तिगांव विधान सभा क्षेत्र से ललित नागर कि पत्नी शिमला नागर ने कहा कि उनके पति 10 वर्ष से समाज सेवा में लगे हुए हैं और आगे भी लगे रहेंगे। वोटिंग खत्म होने के बाद से ही लोग बधाइयां देने घर और दफ्तर पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
उनकी मेहनत रंग लाएगी। वहीं प्रत्यार्शी गिर्राज शर्मा की पत्नी ने कहा वोटिंग इतनी अच्छी हुई हैं कि वह अपने पति की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। बस, अब तो उनकी जीत के एलान का इंतजार है। उधर, बीजेपी प्रत्याशी राजेश नागर की पत्नी मंजू का कहना है कि यदि लोगों को ईमानदार नेता चाहिए तो उनके पति से अच्छा विकल्प और दूसरा नहीं हो सकता है।
विज्ञापन