फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana assembly election fever in faridabad

वोटों के लिए जबरन 'घुसपैठ' कर रहे नेताजी

Thu, 04 Sep 2014 10:22 PM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly election fever in faridabad

‘वोट के लिए कुछ भी करेगा’ इन दिनों फरीदाबाद के दिग्गज नेता हों या फिर टिकट की कतार में लगे कार्यकर्ता। सब यही कर रहे हैं। पांच वर्ष तक जनता की पहुंच से दूर नेताजी अब खुद लोगों के बीच पैठ बनाने के लिए शादी की सालगिरह और बर्थडे पार्टी में पहुंचने लगे हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा वह लोगों की छोटी-छोटी खुशियों का भी ख्याल रख रहे हैं। कॉलोनियों में होने वाले आयोजन हों या फिर विरोध का समर्थन करना वह सबसे आगे हैं। लोगों के निजी आयोजन भी आजकल चुनावी अखाड़ा बन रहे हैं। इसके लिए बाकायदा नेताओं के पीए, उनके खास समर्थक सक्रिय हैं।
विज्ञापन


कॉलोनियों और सेक्टरों के आयोजनों में भी वोट के लिए नेताजी की जबरदस्ती की घुसपैठ अधिकांश लोगों को पसंद नहीं आ रही। समर्थक लोगों पर दबाव बनाकर उन्हें पार्टियों में तो बुला ले रहे हैं, जहां पहुंचकर नेताजी आयोजन को प्रचार का माध्यम बना रहे हैं। लोगों को मुबारकबाद देकर वह मौजूद लोगों से पार्टी को वोट देने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रचार और वोट बटोरने के लिए विभिन्न कॉलोनियों में रह रहे उनके समर्थक आरडब्ल्यूए पर जोर बना रहे हैं। कालोनियों में होने वाले टीचर्स डे, दो अक्तूबर (गांधी जयंती), दशहरा, रामलीला के कार्यक्रमों के लिए विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने मुख्य अतिथि के लिए एडवांस बुकिंग करा ली है। पूर्व में 15 अगस्त और जन्माष्टमी में भी नेता जी दल बल के साथ पहुंचे और आयोजनों को प्रचार का अड्डा बना दिया। हाल ही में सेक्टर-37 में रामलीला के भूमि पूजन में एक कांग्रेसी नेता पहुंचा था, जो तिगांव विधानसभा सीट से टिकट का दावेदार है।

पार्टी की मजबूती के लिए सौंपी जिम्मेदारी

haryana assembly election fever in faridabad

विधानसभा चुनाव में भाजपा के विजय रथ को जारी रखने के लिए बृहस्पतिवार को सेक्टर-17 स्थित पार्टी के जिलाध्यक्ष के निवास पर बैठक बुलाई गई। इस दौरान पार्टी की जीत के लिए सभी की जिम्मेदारी निर्धारित की गई। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर की बैठकें करके उसे मजबूती देने का आह्वान किया गया।

बैठक में पहुंचे लखनऊ के विधायक और कार्यकारिणी सदस्य डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत दोनों एक समान है और इसी उद्देश्य से पार्टी काम भी करती है। कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान की जिम्मेदारी दी गई।

पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय गौड़ ने बताया कि विधानसभा में बूथों को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए सभी की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। इस मौके पर प्रदेश सचिव संदीप जोशी, डॉ. आरएन सिंह, मूलचंद शर्मा, सीमा त्रिखा एवं चंदर भाटिया आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed