फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana Assembly Elections Results 2014 - BJP Strong in NCR, Congress Trails

एनसीआर में औंधे मुंह गिरी कांग्रेस, भाजपा में जश्न

Sun, 19 Oct 2014 07:33 PM IST
Updated Sun, 19 Oct 2014 07:33 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections Results 2014 - BJP Strong in NCR, Congress Trails

पलवल जिले की तीनों सीटों पर भी जीत का फैसला हो चुका है। पलवल सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार कर्ण सिंह दलाल ने 5635 मतों के अंतर से भाजपा उम्मीदवार दीपक मंगला को हराया।

विज्ञापन


हथीन में इनेलो के केहर सिंह ने भाजपा के हर्ष कुमार को 6654 मतों से हराया। वहीं होडल से कांग्रेस उम्मीदवार उदयभान ने इनेलो के जगदीश नायर को 11680 वोटों से पटखनी दी।
विज्ञापन


फरीदाबाद की पृथला सीट से बसपा उम्मीदवार टेकचंद्र शर्मा ने भाजपा के नयन पाल रावत को हराया। फरीदाबाद और पलवल की सभी सीटों के परिणाम जारी हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़िए कहां से कौन जीता

Haryana Assembly Elections Results 2014 - BJP Strong in NCR, Congress Trails
इस तरह फरीदाबाद जिले की छह विधानसभा सीटों का परिणाम कुछ यूं हैः
फरीदाबाद- शहरी सीट- भाजपा के विपुल गोयल जीते
फरीदाबाद- एनआईटी सीट- इनेलो के नागेंद्र भड़ाना जीते
बड़खल- भाजपा की सीमा त्रिखा जीतीं
बल्लभगढ़- भाजपा के मूलचंद्र शर्मा जीते
तिगांव- कांग्रेस के ललित नागर जीते
पृथला- बसपा के टेकचंद्र शर्मा जीते
पलवल- कांग्रेस के करन दलाल जीते
हथीन- इनेलो के केहर सिंह जीते
होडल- कांग्रेस के उदयभान जीते

गुड़गांव की 7 सीटों के परिणाम:
गुड़गांव- शहरी सीट- भाजपा के उमेश अग्रवाल जीते
बादशाहपुर- भाजपा के नरबीर सिंह जीते
पटौदी- भाजपा की बिमला चौधरी जीतीं
सोहना- भाजपा के तेजपाल तंवर जीते
नूंह- इनेलो के जाकिर हुसैन जीते
फिरोजपुर झिरका- इनेलो के नसीम अहमद जीते
पुन्हाना- निर्दलीय उम्मीदवार रहीसा खान ने जीत दर्ज की

कांग्रेस के दिग्गज हारे

Haryana Assembly Elections Results 2014 - BJP Strong in NCR, Congress Trails

फरीदाबाद जिले की दो सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई है जबकि कांग्रेस और इनेलो को एक-एक सट मिली है। दो अन्य सीटों पर मतगणना जारी है।

फरीदाबाद श‌हरी सीट से भाजपा के विपुल गोयल 44785 मतों के साथ विजयी रहे उन्होंने अपने करीबी कांग्रेस उम्मीदवार को हराया। वहीं बड़खल विधानसभा से भी भाजपा की सीमा त्रिखा ने 36608 मतों से भाजपा को जीत दिलाई। उन्होंने पांच बार मंत्री रह‌ चुके कांग्रेस के महेंद्र प्रताप को हराया।

गुड़गांव शहरी सीट से उमेश अग्रवाल ने निर्दलीय गजे सिंह काबलाना को 84470 वोटों से हराया। सोहना सीट से भाजपा के तेजपाल तंवर ने जीत दर्ज की, जबकि पुन्हाना में निर्दलीय उम्मीदवार रहीस खान ने इनेलो को हराया।

बल्लभगढ़ से भाजपा के मूलचंद्र शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार लखन कुमार सिंगला को 53098 मतों से हराया।

पलवल में कांग्रेस को उम्मीद

Haryana Assembly Elections Results 2014 - BJP Strong in NCR, Congress Trails

गुड़गांव की नूह सीट से इनेलो के जाकिर हुसैन ने 64221 मतों के साथ जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार आफताब अहमद को हराया। आफताब हुड्डा सरकार में मंत्री थे।

बादशाहपुर सीट से 12वें राउंड में भाजपा के नरबीर सिंह 43765 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। इनेलो क‌े राकेश दौलताबाद 40284 मतों से दूसरे स्‍थान पर हैं। फिरोज झिरका से इनेलो उम्मीदवार नसीम अहमद ने 3245 वोटों से निर्दलीय उम्मीदवार मम्मन खान को हराया।

हथीन से इनेलो के केहर सिंह करीब 7000 वोटों से जीते। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार हर्ष कुमार को हराया।

पलवल में सातवें राउंड की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार कर्ण सिंह दलाल 5636 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। जबकि भाजपा के दीपक मंगला 2638 वोटों के साथ दूसरे स्‍थान पर हैं।

होडल में कांग्रेस प्रत्याशी उदयभान 3777 मतों से आगे चल रहे हैं। जबकि इनेलो उम्मीदवार जगदीश नायर 3722 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। यहां अब तक भाजपा को कुल 2545 वोट मिले हैं जबकि बसपा को महज 35 वोट मिले।

कांग्रेसियों का खाता खुला

Haryana Assembly Elections Results 2014 - BJP Strong in NCR, Congress Trails

फरीदाबाद के तिगांव विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार ललित नागर ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार को करीब 2800 वोटों से हराया।

सूत्रों के मुताबिक जैसे ही कांग्रे‌सियों को इस बात की भनक लगी वे मतगणना केंद्र में घुस गए। इससे थोड़ी देर के लिए माहौल काफी गरम हो गया।

हालांकि बाद में जैसे ही कांग्रेस उम्मीदवार की जीत का ऐलान हुआ वे सभी नाचने लगे। ललित नागर ने अपनी जीत को कार्यकर्ताओं की जीत बताया है। इस सीट पर लगातार आगे चल रही भाजपा के लिए यह बड़ा झटका है।

वहीं, फरीदाबाद-एनआईटी सीट से इनेलो उम्मीदवार नागेंद्र भड़ाना ने 2916 वोटों से जीत हासिल कर ली है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार शिवचरण लाल शर्मा को हराया।


गुड़गांव में चौथे राउंड की मतगणना में भाजपा उम्मीदवार उमेश अग्रवाल करीब 21 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

इनेलो को बड़ा झटका

Haryana Assembly Elections Results 2014 - BJP Strong in NCR, Congress Trails

एनसीआर की सभी 18 सीटों के रुझानों में भाजपा को 11 सीटें मिल रही हैं जबकि कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए इनेलो दूसरे नंबर पर आ गई है।

गुड़गांव की पुन्हाना सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रहीश खान ने इनेलो उम्मीदवार मोहम्मद इलियास को हरा दिया है। वहीं फिरोजपुर झिरका सीट पर भी निर्दलीय प्रत्याशी मामन खान इनेलो के नसीम अहमद से पांचवें राउंड में भी आगे चल रहे हैं।

पलवल में चौथे राउंड में भाजपा उम्मीदवार दीपक मंगला 5502 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं जबकि होडल में कांग्रेस उम्मीदवार उदयभान 3555 मतों से आगे चल रहे हैं। हथीन में भाजपा उम्मीदवार हर्ष कुमार 4026 वोटों से आगे चल रहे हैं।

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से मूलचंद्र शर्मा 38005 वोटों के साथ सबसे आगे हैं जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 10399 वोट मिले।

क्या इन सीटों पर जीतेगी भाजपा?

Haryana Assembly Elections Results 2014 - BJP Strong in NCR, Congress Trails

पृथला से बीजेपी उम्मीदवार नयनपाल रावत को अब तक 10948, कांग्रेस के रघुबीर तेवतिया को 9678, बसपा के टेकचंद शर्मा को 8453 और इनेलो के राजेंद्र बीसला को 7586 वोट मिले।

गुड़गांव के भाजपा के उमेश अग्रवाल को 25414, निर्दलीय गजे सिंह कबलाना 9346, इनेलो के गोपीचंद गहलोत 5342, निर्दलीय सुखबीर कटारिया 4895, कांग्रेस के धर्मवीर गाबा को 3422 वोट मिले।

बादशाहपुर से इनेलो के राकेश दौलताबाद 15424 वोटों के साथ सबसे आगे। भाजपा के नरबीर सिंह 13272, निर्दलीय मुकेश शर्मा 5044, बसपा के बीर सिंह 3475 वोट।

बल्लभगढ़ से भाजपा मूलचंद्र शर्मा 28067, कांग्रेस लखन कुमार सिंगला 8415, इनेलो के ललित बंसल को 3748 वोट हासिल हुए हैं।

पटौदी विधानसभा से भाजपा की बिमला चौधरी 25745 वोटों से आगे चल रही हैं।

पलवल में भाजपा आगे

Haryana Assembly Elections Results 2014 - BJP Strong in NCR, Congress Trails

दूसरे राउंड में पलवल सीट से भाजपा के दीपक मंगला 4745 मतों से आगे। कांग्रेस के कर्ण सिंह दलाल 3207 मतों से दूसरे स्‍थान पर हैं। इनेलो के सुभाष चौधरी को अब तक 2112 वोट मिले हैं जबकि बसपा के सुभाष कत्याल को 852 मत हासिल हुए हैं।

होडल में कांग्रेस के उदयभान 8596 मतों के साथ सबसे आगे हैं जबकि इनेलो के जगदीश नायर 6116 से दूसरे नंबर पर हैं। भाजपा उम्मीदवार 4239 के साथ तीसरे स्‍थान पर चल रहे हैं।

हथीन से इनेलो उम्मीदवार केहर सिंह 5558 मतों से आगे हैं। भाजपा के हर्ष कुमार 4239 से दूसरे स्‍थान पर और बसपा उम्मीदवार 1561 से तीसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस उम्मीदवार 244 वोटों के साथ चौथे स्‍थान पर चल रहे हैं।

तिगांव से भाजपा के राजेश नागर 5026 मतों से आगे चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस के ललित नागर 3299 से दूसरे स्‍थान पर बरकरार हैं।

दो सीटों पर निर्दलीय आगे

Haryana Assembly Elections Results 2014 - BJP Strong in NCR, Congress Trails

फरीदाबाद शहरी सीट पर पांचवें राउंड में भाजपा के  6377, कांग्रेस 2317, बसपा 879 और इनेलो उम्मीदवार को कुल 156 वोट मिले हैं।

एनआईटी से इनेलो के नागेंद्र भड़ाना 19025 वोटों से आगे। निर्दलीय शिवचरण लाल शर्मा 14593 मतों के साथ दूसरे नंबर हैं। जबकि भाजपा के यशवीर डागर 8668 मतों के साथ चौथे स्‍थान पर चल रहे हैं।

फिरोजपुर झिरका से निर्दलीय मामन खान 9922 मतों से आगे चल रहे हैं।

तिगांव में पांचवें राउंड में भाजपा के राजेश नागर 4750 से आगे हैं। कांग्रेस के ललित नागर 4199 वोटों के साथ दूसरे स्‍थान पर हैं। बसपा ‌के गिर्राज शर्मा 1699 मतों के साथ तीसरे स्‍थान पर हैं।

पृथला सीट पर बीजेपी के नयनपाल रावत 7325 मतों से आगे हैं।  कांग्रेस के रघुवीर तेवतिया 6749 वोटों से दूसरे नंगर पर चल रहे हैं जबकि बसपा के टेकचंद शर्मा 6699 के साथ तीसरे स्‍थान पर हैं।

फरीदाबाद-गुड़गांव में भाजपा आगे

Haryana Assembly Elections Results 2014 - BJP Strong in NCR, Congress Trails

फरीदाबाद शहरी सीट से चौथे राउंड में भाजपा के विपुल गोयन 17738 मतों के साथ सबसे आगे हैं। कांग्रेस के आंनद कौशिक 11477 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

हथीन से भाजपा उम्मीदवार हर्ष कुमार 4188 आगे। बड़खल से भाजपा की ही सीमा त्रिखा 22348 मतों से आगे।

गुड़गांव शहरी सीट से बीजेपी उम्मीदवार 20786 वोटों के साथ सबसे आगे हैं जबकि नूंह से इनेलो के जाकिर हुसैन 1653 मतों के साथ आगे चल रहे हैं।

अब तक भाजपा आगे

Haryana Assembly Elections Results 2014 - BJP Strong in NCR, Congress Trails

हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई। एनसीआर के गुड़गांव और फरीदाबाद के मतगणना केंद्रों पर भी सही समय पर मतगणना शुरू हुई।

दोनों शहरों की 18 सीटों पर करीब 200 से भी ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। सभी सीटों पर लगातार रुझान मिल रहे हैं।

दूसरे राउंड में फरीदाबाद की शहरी सीट पर भाजपा के विपुल गोयल कांग्रेस प्रत्याशी आनंद कौशिक से 7546 मतों से आगे चल रहे हैं।

बड़खल विधानसभा सीट से भाजपा आगे चल रही है। बड़खल में पहले राउंड की मतगणना में खुले कुल मतों में भाजपा उम्मीदवार 7200 मत से आगे हैं। इनेलो उम्मीदवार दूसरे स्‍थान पर चल रहे हैं।

एनआईटी सीट पर दूसरे राउंड में इनेलो के नागेंद्र भड़ाना 7805 मतों से आगे चल रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार शिवचरणलाल शर्मा 3650, कांग्रेस 253 और भाजपा प्रत्याशी को अब तक 798 वोट मिले हैं।

कहीं बीजेपी, कहीं कांग्रेस उम्मीदवार आगे

Haryana Assembly Elections Results 2014 - BJP Strong in NCR, Congress Trails

फरीदाबाद से अब आए रुझानों में तिगांव सीट से भाजपा उम्मीदवार 6377, कांग्रेस 2317, बसपा 879 और इनेलो उम्मीदवार को कुल 156 वोट मिले हैं।

पृथला से बीजेपी के नयनपाल रावत 4051, बसपा के टेकचंद शर्मा 3995, कांग्रेस के रघुबीर तेवतिया 3137 और इनेलो के राजेंद्र बीसला को 1866 वोट मिले हैं।

होडल में कांग्रेस 4094, इनेलो 3268 और बीजेपी को 2113 वोट मिले ‌हैं।

पलवल से कांग्रेस उम्मीदवार कर्ण ‌सिंह दलाल 4217, भाजपा के दीपक मंगला 2681, इनेलो के 3260 और बसपा प्रत्याशी को 956 वोट मिले हैं। सभी सीटों पर मतगणना जारी है।

गुड़गांव में किसके बीच है मुकाबला

Haryana Assembly Elections Results 2014 - BJP Strong in NCR, Congress Trails

सभी सीटों पर लगातार मतगणना जारी है। गुड़गांव सीट पर भाजपा उम्मीदवार 5000 मतों से आगे चल रहे हैं। पटौदी से भी भाजपा उम्मीदवार 5178 मतों के साथ आगे चल रहे हैं।

फिरोजपुर झिरका सीट से निर्दलीय प्रत्याशी मामन खान इनेलो के नासिम अहमद से आगे चल रहे हैं। यहां छठा राउंड जारी है। बादशाहपुर में अभी तक के रुझानों में भाजपा आगे दिख रही है। यहां अभी तक पहला राउंड ही चल रहा है, जबकि कुल 22 राउंड में मतगणना पूरी होनी है।

पुन्हाना में दूसरे राउंड में ‌इनेलो उम्मीदवार इल्यासी अपने निकटतम निर्दलीय उम्मीदवार राएसा खान से आगे चल रहे हैं।

अक्सर लोगों के लिए संडे मौज-मस्ती और आराम से भरा दिन होता है। मगर यह संडे सभी के लिए काफी अलग है। गुड़गांव जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों बादशाहपुर से 14, गुड़गांव से 18, पटौदी से 10 और सोहना से 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं मेवात फिरोजपुर झिरका सीट से 14, नूंह से सात और पुन्हाना से 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं।

विधानसभा क्षेत्र---कुल मतदाता---मतदान-----मत प्रतिशत

गुड़गांव--------------2,95,963------1,88,175---------63.6
बादशाहपुर------------3,16,567-----212769---------66.9
पटौदी----------------1,92,744------131140---------68.0
सोहना----------------1,91,478------145972--------76.2
फिरोजपुर झिरका-----181444-------135509--------74.70
नूंह--------------------148859------119451---------80.40
पुन्हाना----------------151384------114264---------75.50

भाजपा मुख्यालय में जश्न शुरू

Haryana Assembly Elections Results 2014 - BJP Strong in NCR, Congress Trails

अब तक के रुझानों से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। भाजपा मुख्यालय में पार्टी समर्थक जमा होने लगे हैं।

हरियाणा और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में सरकार बनती देख पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना हो गया है। बैंड और नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाना शुरू कर दिया है।

भाजपा के वरिष्‍इ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह पार्टी की बड़ी जीत है।

फरीदाबाद और पलवल जिले की सीटों का विवरण

Haryana Assembly Elections Results 2014 - BJP Strong in NCR, Congress Trails

विधानसभा: पृथला
कुल प्रत्याशी-09
बूथ-158
मतदाता: 1,66,012,
पुरुष: 90,702
महिला: 75,310
प्रमुख प्रत्याशी
इनेलो राजेंद्र बीसला
भाजपा नयनपाल रावत
कांग्रेस रघुवीर सिंह तेवतिया
बसपा टेकचंद शर्मा

फरीदाबाद-एनआईटी
कुल प्रत्याशी 16
बूथ 193
एनआईटी, 2,13,575,
पुरुष: 1,21,792
महिला: 91,783
प्रमुख प्रत्याशी
निर्दलीय शिवचरण लाल शर्मा
इनेलो नागेंद्र भड़ाना
भाजपा यशवीर डागर
कांग्रेस गुलशन बग्गा

बडख़ल
कुल प्रत्याशी 1३
बूथ 1९८
मतदाता: २,२१,९६०, १,२२,५१८ (पुरुष), ९९,४४२ (महिला)
प्रमुख प्रत्याशी
कांग्रेस महेंद्र प्रताप सिंह
भाजपा सीमा त्रिखा
इनेलो चंदर भाटिया

बल्लभगढ़:
कुल प्रत्याशी: १३
बूथ १८३
मतदाता: २,००,८५९, 1,1४,३१८ (पुरुष), 8६,५४१ (महिला)
प्रमुख प्रत्याशी
भाजपा मूलचंद शर्मा
कांग्रेस लखन सिंगला
इनेलो ललित बंसल

फरीदाबाद-शहरी
कुल प्रत्याशी ०९
बूथ 1८५
मतदाता: २,००,३८९, १,०९,८२३ (पुरुष), ९०,५६६ (महिला)
प्रमुख प्रत्याशी
भाजपा विपुल गोयल
कांग्रेस आनंद कौशिक
इनेलो प्रवेश मेहता

तिगांव
कुल प्रत्याशी 1२
बूथ 1९६
मतदाता: 2,२५,५२५, १,२७,२८३ (पुरुष), ९८,२४२ (महिला)
प्रमुख प्रत्याशी
कांग्रेस: ललित नागर
बीजेपी: राजेश नागर
इनेलो: अरविंद भारद्वाज
बसपा: गिर्राज शर्मा

हथीन
कुल प्रत्याशी 15
बूथ १७४
मतदाता: 1,8५,७३६, १,०१,२९५ (पुरुष), ८४,४४१ (महिला)
प्रमुख प्रत्याशी
कांग्रेस जलेब खां
बीजेपी: हर्ष कुमार
इनेलो: केहर सिंह

होडल
कुल प्रत्याशी ११
बूथ १७०
मतदाता: 1,6०,६८२, ८७,९८९ (पुरुष), 72,६९३ (महिला)
प्रमुख प्रत्याशी
कांग्रेस: उदयभान
बीजेपी: राम रतन
इनेलो: जगदीश नायर

पलवल
कुल प्रत्याशी १५
बूथ १९३
मतदाता: १,९६,४८०, 1,0७,३९८ (पुरुष), ८९,०८२ (महिला)
कांग्रेस: कर्ण सिंह दलाल
बीजेपी: दीपक मंगला
इनेलो: सुभाष चौधरी
बसपा: सुभाष कत्याल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed